{"_id":"691c6d22aa24ad4fa50cc6c8","slug":"jhansi-new-township-lottery-will-be-drawn-this-month-work-will-start-in-the-new-year-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi Development Authority: नई टाउनशिप...इसी माह निकलेगी लॉटरी, नए साल में शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi Development Authority: नई टाउनशिप...इसी माह निकलेगी लॉटरी, नए साल में शुरू होगा काम
Tue, 18 Nov 2025 06:27 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 18 Nov 2025 06:27 PM IST
सार
जेडीए ने 16 अक्तूबर से 15 नवंबर तक नए झांसी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण खोले थे। यहां 1109 भूखंडों के लिए 6866 लोगों ने पंजीकरण किया है।
विज्ञापन
जेडीए कार्यालय, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत रुंदकरारी में पहले चरण में 111 एकड़ में विकसित हो रही नई टाउनशिप में सड़क से लेकर विद्युतीकरण का काम नए साल में शुरू हो जाएगा। जेडीए नवंबर के अंतिम हफ्ते में यहां होने वाले विकास कार्यों की निविदा निकालेगा। पंजीकरण के बाद अब लॉटरी भी इसी महीने निकलेगी।
जेडीए ने 16 अक्तूबर से 15 नवंबर तक नए झांसी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण खोले थे। यहां 1109 भूखंडों के लिए 6866 लोगों ने पंजीकरण किया है। ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 148, एलआईजी में 448, एमएमआईजी में 3688, एमआईजी में 1640 और एचआईजी में 940 फॉर्म भरे गए हैं। अब लॉटरी के जरिये इन भूखंडों का आवंटन किया जाना है। इसके लिए भी जेडीए ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नवंबर के अंतिम सप्ताह में लॉटरी निकलने की संभावना जताई जा रही है। दूसरी तरफ, जेडीए ने जो पौने दो सौ करोड़ से यहां विकास कार्य कराने के लिए निविदा तैयार की है, वो भी इसी महीने निकलेगी। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होकर कार्यादेश जारी होने में लगभग एक महीने लग सकता है। ऐसे में जनवरी 2026 में यहां सड़क, अंडरग्राउंड केबल, पाइप लाइन आदि डालने का काम शुरू होने की उम्मीद है।
नई टाउनशिप के लिए लॉटरी से लेकर सड़क और पाइप लाइन डालने का टेंडर भी इसी महीने के अंतिम सप्ताह में निकाल दिया जाएगा। नई टाउनशिप तेजी से विकसित होगी। - आलोक यादव, उपाध्यक्ष, जेडीए।