फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Municipal Corporation Ward- 37…water barely comes for an hour

Jhansi: नगर निगम वार्ड- 37...नई पाइपलाइन डली नहीं, पुरानी से बमुश्किल एक घंटे आता पानी

Sat, 13 Dec 2025 11:59 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 13 Dec 2025 11:59 AM IST
सार

वार्ड 37 बाहर दतिया गेट द्वितीय में नई पाइप लाइन डाली नहीं गई है और पुरानी लाइन से बमुश्किल एक घंटे पानी आता है। अभी पिछले दस दिनों से स्थिति और भी खराब हो गई है। लोग हैंडपंप से पानी भरने के लिए मजबूर हैं।

विज्ञापन
Jhansi: Municipal Corporation Ward- 37…water barely comes for an hour
नल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वार्ड 37 बाहर दतिया गेट द्वितीय में नई पाइप लाइन डाली नहीं गई है और पुरानी लाइन से बमुश्किल एक घंटे पानी आता है। अभी पिछले दस दिनों से स्थिति और भी खराब हो गई है। लोग हैंडपंप से पानी भरने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


इस वार्ड की आबादी करीब 15 हजार है। यहां पठौरिया, दतिया गेट बाहर, नई बस्ती आदि मोहल्ले आते हैं। सिद्धेश्वर मंदिर से दतिया गेट की ओर जाने वाली सड़क का कुछ हिस्सा भी इस वार्ड में आता है। जगह-जगह यह मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा हर बारिश में पठौरिया, नई बस्ती समेत आसपास के इलाकों में जलभराव भी होता है। वार्ड में कई जगहों पर नालियों पर ड्रेन कवर भी नहीं डले हैं। कहीं हैंडपंप खराब पड़ा है तो विद्युत खंभा जर्जर है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि संबंधित विभागों से शिकायत करो तो सुनवाई नहीं होती है। नई बस्ती में आटा चक्की के पास एक साल से हैंडपंप ठीक नहीं हुआ है तो नीचे से गल चुका खंभा गिरने की स्थिति में आ गया है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के लिए आने वाली गाड़ी मोहल्ले में एक जगह खड़ी हो जाती है। सभी को वहीं जाकर कचरा डालना पड़ता है। कुछ जगहों पर स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

Jhansi: Municipal Corporation Ward- 37…water barely comes for an hour
बिजली का खंभा नीचे से गला हुआ - फोटो : संवाद
पार्षद बोलीं- यह विकास कार्य हुए
10 किलोमीटर की सड़कें बनीं
150 से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगीं
तीन हाईमास्ट लाइटें लगीं
10 सोलर लाइटें लगवाई गईं

यह बोले क्षेत्रवासी
एक घंटे ही पानी आता है। नई पाइपलाइन मोहल्ले में डली नहीं है। हैंडपंप से पानी भरने को मजबूर हैं। जल्द पाइपलाइन डाली जानी चाहिए। - मोनू साहू।
गर्मियों में जब भूजल स्तर काफी नीचे चला जाता है तो हैंडपंप से भी पानी नहीं आता है। हैंडपंप खराब होने पर कई-कई दिन ठीक नहीं होता। - सुरेंद्र सेन।
नई बस्ती में कई हैंडपंप भी खराब हैं। एक साल से इन्हें सुधारा नहीं जा रहा है। नालियों पर ड्रेन कवर तक नहीं हैं। स्ट्रीट लाइट भी खराब है। - भारती यादव।
नई बस्ती में खंभा पहले से गल गया था। अब गाड़ी की टक्कर से सीमेंट का बेस भी टूट गया है। कभी भी खंभा गिरने से हादसा हो सकता है। - कोमल सिंह।

इनका यह है कहना
वार्ड 37 के जो भी प्रस्ताव आए हैं, उन पर कार्य करवाया गया है। आगे भी जो जरूरी कार्य होंगे, उन्हें प्राथमिकता पर करवाया जाएगा। - राहुल कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त।
वार्ड में पिछले ढाई साल के कार्यकाल में लगातार विकास कार्य करवाए गए हैं। कई नई सड़कें बनी हैं। कई मोहल्लों में स्ट्रीट लाइटें भी लगवाई गई हैं। वार्ड का विकास कराना प्राथमिकता में है। आगे भी काफी काम करवाया जाएगा। - भगवती देवी कुशवाहा, पार्षद, वार्ड 37
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed