फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Monsoon arrival delayed by a month; rain forecast to begin from July 13.

Jhansi: एक महीने देरी से होगी मानसून की दस्तक, 13 जुलाई से वर्षा शुरू होने का पूर्वानुमान

Wed, 10 Jun 2026 07:26 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 10 Jun 2026 07:26 AM IST
सार

10 और 11 जून को लू चलने के आसार हैं। वहीं, 12 और 13 जून को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Jhansi: Monsoon arrival delayed by a month; rain forecast to begin from July 13.
10 और 11 जून को लू चलने के आसार - फोटो : ANI

विस्तार

झांसी में इस बार करीब एक महीने देरी से मानसून की दस्तक होने का मौसम विभाग का पूर्वानुमान है। बताया गया कि 13 जुलाई को जनपद में मानसूनी बारिश शुरू हो सकती है। इस बार औसत से कम वर्षा होने के आसार हैं।
विज्ञापन


सामान्य तौर पर झांसी समेत बुंदेलखंड में 15 जून से 15 सितंबर तक मानसूनी सीजन माना जाता है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि अल-नीनो के प्रभाव के चलते केरल तट पर चार दिन की देरी से मानसून पहुंचा है। अल-नीनो के चलते समुद्र की सतह का तापमान बढ़ जाता है। हवा गर्म होने से नमी नहीं रहती है। इस कारण हवा का दबाव नहीं बन पाता है और मानसून में देरी हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बिहार से यूपी बॉर्डर पर पहुंचते ही मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ जाएगी। आगे के दिनों में इसका असर झांसी और बुंदेलखंड में भी देखने को मिलेगा। जिले में इस बार 13 जुलाई को मानसून की दस्तक हो सकती है।
विज्ञापन


आज और कल लू, 12, 13 जून को बारिश के आसार
10 और 11 जून को लू चलने के आसार हैं। वहीं, 12 और 13 जून को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसा अरब सागर, बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा और पहाड़ों पर सक्रिय होने से होगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आंधी और बिजली, तूफान के साथ ही तेज सतही हवा चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में चटक धूप, दोपहर में हल्की बारिश
मंगलवार को दिन में चटक धूप खिली होने से दिन का तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बांदा (45 डिग्री) और प्रयागराज (44.6 डिग्री) के बाद झांसी प्रदेश का तीसरा सर्वाधिक गर्म शहर रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 29. सात डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर दो बजे के आसपास कुछ देर के लिए शहर में बारिश जरूर हुई लेकिन उसके बाद धूप निकलने से उमस भरी गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ा।

पांच वर्षों में कब-कब हुई दस्तक
वर्ष मानसून आया
2021- 25 जून
2022- 8 जुलाई
2023- 20 जून
2024- 27 जून
2025- 21 जून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed