{"_id":"69b37d232c6241af9201753a","slug":"jhansi-mlas-expressed-their-anger-against-corporation-officials-in-front-of-the-privileges-committee-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: विशेषाधिकार समिति के सामने निगम अफसरों पर फूटा विधायकों का गुस्सा, एमएलसी ने भी जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: विशेषाधिकार समिति के सामने निगम अफसरों पर फूटा विधायकों का गुस्सा, एमएलसी ने भी जताई नाराजगी
Fri, 13 Mar 2026 08:27 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 13 Mar 2026 08:27 AM IST
सार
बैठक में सड़कों को गड्ढामुक्त करने, फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने, सरकारी जमीन पर कब्जों के खिलाफ कार्रवाई समेत कई दूसरे मामलों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति की बैठक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में बृहस्पतिवार को विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति की बैठक सभापति गोविंद नारायण शुक्ल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर निगम की कार्यशैली को लेकर जनप्रतिनिधियों में सबसे अधिक रोष छाया रहा। एमएलसी रमा निरंजन ने निगम अफसरों के रवैये पर नाराजगी जताते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उनसे एक महिला ने गलत तरीके से होर्डिंग हटाने की शिकायत की। उन्होंने अपर नगर आयुक्त को फोन किया। उसके बाद अपर नगर आयुक्त ने शिकायतकर्ता महिला को फोन कर उलझ गए।
एमएलसी ने अपर नगर आयुक्त के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए रोष जताया। मनमाने तरीके से आंतिया ताल के पास एक विवाह समारोह से होर्डिंग हटाने का मामला भी उठा। सभापति ने नाराजगी जताते हुए नगर निगम अफसरों को अवैध होर्डिंग से होने वाली राजस्व क्षति के बारे में बताने को कहा। एमएलसी रामतीर्थ सिंघल ने नगर निगम की ओर से सड़क किनारे बना दिए गए अनुपयोगी वेंडिंग जोन का सवाल उठाया। उन्होंने कहा इनमें अवैध कब्जे हो रहे हैं। इससे तमाम समस्याएं पैदा हो रही हैं।
जनप्रतिनिधियों ने उनके लिखे पत्रों की जानकारी न देने का मामला भी उठाया। शासनादेश समय पर उपलब्ध न कराने की शिकायत की। हालांकि, सीडीओ जुनैद अहमद ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से इसकी सूचना दी जाती है। सभापति ने साइबर अपराध से जुड़े मामलों को लेकर बैठक के साथ जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करने के निर्देश दिए। बैठक में सड़कों को गड्ढामुक्त करने, फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने, सरकारी जमीन पर कब्जों के खिलाफ कार्रवाई समेत कई दूसरे मामलों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, डॉ. बाबूलाल तिवारी, डीएम मृदुल चौधरी, डीएम ललितपुर सत्यप्रकाश, डीएम जालौन राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।