फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi mila jula effect bazar close

झांसी में मिलाजुला रहा बंद का असर

Sat, 27 Feb 2021 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Jhansi mila jula effect bazar close
भारत बंद के दौरान बंद सीपरी बाजार का सुभाष मार्केट। अमर उजाला
झांसी। कान्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के आह्वान पर शुक्रवार को बुलाए गए बंद का झांसी में मिलाजुला असर रहा। महानगर के कई बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, तो कई बाजारों में दुकानें सामान्य दिनों की तरह खुलीं। इसके अलावा बंद के समर्थक और विरोधी व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि दिन भर व्यापारियों से संपर्क करते रहे।
विज्ञापन

जीएसटी की विसंगतियों, ई-कॉमर्स एवं अन्य व्यापारिक समस्याओं को लेकर शुक्रवार को बंद का आह्वान किया गया था। इसे लेकर व्यापारियों की राजनीति शुरू से ही गरमा गई थी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल द्वारा बंद के समर्थन में मुहिम चलाई जा रही थी, वहीं झांसी व्यापार मंडल और जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल के प्रतिनिधि बंद के विरोध में व्यापारियों की लामबंदी में जुट गए गए थे। शुक्रवार को सुबह से ही सभी व्यापारी नेता सक्रिय हो गए थे। सीपरी बाजार की सुभाष मार्केट की दुकानों के ताले सुबह से नहीं खुले, जबकि यहां के किराना व अन्य बाजारों में कारोबार सुचारु होता रहा।
विज्ञापन

सदर बाजार में बंद का खासा असर दिखा। दोपहर तक यहां दुकानें बंद रहीं। पुराने शहर के बाजारों में अलग - अलग स्थिति देखने को मिली। सुभाष गंज में बंद सफल रहा तो बड़ाबाजार में इसका मिलाजुला असर देखने को मिला। मानिक चौक में दोपहर तक दुकानें बंद रहीं। सराफा बाजार में कारोबार सुचारू रहा। इलाइट चौराहे के इर्दगिर्द की दुकानों में सामान्य दिनों की तरह कारोबार जारी रहा। बंद का समर्थन करने वाले ज्यादातर बाजारों में भी दोपहर बाद दुकानों के शटर उठ गए थे। हालांकि, ग्राहकों की आमद कम ही रही। वहीं, महानगर के अंदरूनी बाजारों में दुकानें सामान्य दिनों की तरह खुली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थन और विरोध में जुटे रहे व्यापारी
झांसी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी की अगुवाई में जिलाध्यक्ष तरुण गुप्ता, राजेश बिरथरे, संजय सर्राफ, पंकज शुक्ला, मनीष रावत, अजय चड्ढा, मनोज विजय, विजय गुप्ता, मुकेश जैन, शकील खान, कुलदीप सिंह दांगी, चौधरी साहिल, कार्तिकेय शर्मा, सौरभ सहगल, वीरेंद्र खरे, दीपक बरयानी, सरदार कृष्णपाल सिंह, नरेंद्र पटेल, कृष्णा राय, अजीत राय, सजल जैन आदि ने अलग-अलग बाजारों में भ्रमण कर व्यापारियों से दुकानें बंद रखने की अपील की। इस दौरान व्यापारियों ने सुभाष गंज में धरना भी दिया। वहीं, बंद के विरोध में झांसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष साहू की अगुवाई में राजेंद्र अग्रवाल, मनमोहन गेड़ा, नीरज स्वामी, नरेश गुप्ता, राजू रक्सा, चौधरी फिरोज, पीयूष रावत, सुजीत अग्रवाल, विजय जैन, नॉटी भुसारी, संजय चड्डा, गोविंद शरण वर्मा, अविनाश माते, बॉबी भुसारी, पवन साहू, शशिकांत कारलेकर आदि बाजारों में भ्रमण कर कारोबारियों से दुकानें खोलने की अपील करते रहे। जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय जैन व राष्ट्रभक्त संगठन के अध्यक्ष अंचल अड़जरिया के नेतृत्व में अनिल सुडेले, पुरुकेष अमरया, मनीष, दिनेश जोशी, संजय शर्मा, रोहित मेहरोलिया, अरुण, आदित्य, अर्पित, अंशुल आदि ने बाजारों में भ्रमण कर व्यापारियों से दुकानें खोलने की अपील की। उधर, खोया मंडी में दुकानें बंद और खोलने को लेकर व्यापारी संगठनों के बीच आमने - सामने की स्थिति बन गई थी। लेकिन, मामला टल गया। इस दौरान पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed