फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Married woman hanged herself four months after marriage...death

Jhansi: शादी के चार माह बाद फंदे पर लटकी विवाहिता...मौत, पति बोला- अक्सर करती थी आत्महत्या की बात

Sun, 28 Sep 2025 07:23 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 28 Sep 2025 07:23 AM IST
सार

मुकेश ने बताया कि शनिवार को रोशनी ने कहा कि वह जहर खा लेगी और तुम भी खा लेना। यह सुनकर वह घबरा गया और परिजन व रिश्तेदारों को बुलाकर रोशनी को समझाया। इसके बाद वह काम पर चला गया।

विज्ञापन
Jhansi: Married woman hanged herself four months after marriage...death
फांसी

विस्तार

शादी के चार माह बाद विवाहिता का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटकता मिला। पति का आरोप है कि पत्नी अक्सर आत्महत्या की बात कहती थी। शनिवार को काम पर जाने के बाद पत्नी ने फंदा लगा लिया। जब छोटा भाई घर पहुंचा तो उसने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के जतारा निवासी रोशनी कुशवाहा की शादी एक जून 2025 को बरुआसागर के कंपनी बाग निवासी मुकेश कुशवाहा के साथ हुई थी। पति मुकेश शटरिंग का काम करता है। पति ने बताया कि शादी के चार माह तक सब कुछ अच्छा चला। इसके बाद पत्नी अजीब व्यवहार करने लगी। उसे तांत्रिकों से दिखाया। झाड़-फूंंक भी कराई।
विज्ञापन


मुकेश ने बताया कि शनिवार को रोशनी ने कहा कि वह जहर खा लेगी और तुम भी खा लेना। यह सुनकर वह घबरा गया और परिजन व रिश्तेदारों को बुलाकर रोशनी को समझाया। इसके बाद वह काम पर चला गया। शाम 4 बजे उसका छोटा भाई घर पहुंचा और दरवाजा खोला तो देखा रोशनी पंखे पर साड़ी के फंदे पर लटक रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बरुआसागर थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते रोशनी ने फंदा लगाया है लेकिन किसी ने मामले की शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed