फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Married woman hanged herself after sending her children to fetch water

Jhansi: बच्चों को पानी भरने भेजकर विवाहिता ने लगाया फंदा, दो साल से मायके में रह रही थी महिला

Sun, 19 Apr 2026 06:19 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 19 Apr 2026 06:19 AM IST
सार

प्रीति की शादी 11 साल पहले टीकमगढ़ में हुई थी। पति ऑटो चलाता है। माता-पिता की मौत के बाद पिछले दो साल से प्रीति परिवार के साथ मायके में रह रही थी। परिजन उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके।

विज्ञापन
Jhansi: Married woman hanged herself after sending her children to fetch water
विवाहित ने की सुसाइड।

विस्तार

कोतवाली के बकरा मंडी निवासी प्रीति (30) ने बच्चों को पानी भरने के लिए बाहर भेजने के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। पड़ोस में रहने वाली युवती ने उसका शव फंदे से लटका देखा। परिजन उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक 11 साल पहले प्रीति की शादी टीकमगढ़ के खैरो गांव निवासी विपिन गोस्वामी से हुई थी। दंपती को दो बेटी एवं एक बेटा है। पति ऑटो चलाता है। माता-पिता की मौत के बाद पिछले दो साल से प्रीति परिवार के साथ मायके में रहती थी। शुक्रवार सुबह विपिन ऑटो लेकर निकल गया। घर पर प्रीति और तीनों बच्चे थे। शाम लगभग 7 बजे प्रीति ने खाना बनाने की बात कहते हुए बच्चों को बाहर लगे नल से पानी लाने भेज दिया। बच्चों के जाने के करीब आधे घंटे बाद पड़ोस में रहने वाली युवती प्रीति के घर पहुंची। उसके दरवाजा खोलते ही सामने कमरे में प्रीति का शव फंदे से लटका था। यह देख वह चीख उठी। आसपास के लोग जमा हो गए। परिवार के लोग भी आ गए। पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। कोतवाल विद्यासागर सिंह का कहना है कि सुसाइड की वजह परिजन नहीं बता सके हैं। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed