फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Marriage hall owner dies, family members create ruckus

Jhansi: गेस्ट हाउस का ताला खुलवाने के लिए बुजुर्ग कारोबारी को उठा ले गई थी पुलिस, मौत के बाद परिजनों का हंगामा

Sun, 26 May 2024 01:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 26 May 2024 01:25 AM IST
सार

गेस्ट हाउस पहुंचने पर बुजुर्ग कारोबारी की हालत अचानक से खराब हो गई। उनको उल्टी होने लगी। हालत बिगड़ती देख परिजनों को बुला लिया गया। पहले उनको मोंठ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Jhansi: Marriage hall owner dies, family members create ruckus
कारोबारी की मौत के बाद परिवार वालों ने किया हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार शाम समथर के गेस्ट हाउस का बंद ताला खुलवाने के लिए बुजुर्ग कारोबारी को पुलिस उसके घर से पकड़ ले गई। गेस्ट हाउस पहुंचने पर बुजुर्ग कारोबारी की हालत अचानक से खराब हो गई। उनको उल्टी होने लगी। हालत बिगड़ती देख परिजनों को बुला लिया गया। पहले उनको मोंठ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिजन बिफर उठे। पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा करने लगे। परिजन उनके शव का पोस्टमार्टम कराने को भी राजी नहीं हो रहे थे।

विज्ञापन


थाना समथर के चोपड़ा बाजार निवासी ओम प्रकाश अग्रवाल (72) पुत्र नारायण दास प्रतिष्ठित व्यापारी थे। उनकी कई किराना की दुकानें और गेस्ट हाउस है। उनके पुत्र संतोष अग्रवाल के मुताबिक एक समाज के लोगों ने शुक्रवार को गेस्ट हाउस बुक कराया था। यहां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होना था। बुकिंग के समय 18 हजार रुपये दिए गए थे। शुक्रवार शाम करीब छह बजे जब कार्यक्रम खत्म होने को हुआ तब ओम प्रकाश ने बकाया पैसा मांगा। कमेटी पदाधिकारियों ने पैसा देने से मना कर दिया।
विज्ञापन


नाराज होकर ओम प्रकाश गेस्ट हाउस के हॉल का ताला बंद करके घर चले आए। उस समय हॉल के अंदर करीब दो दर्जन लोग मौजूद थे। अंदर बंद लोगों ने हंगामा करते हुए इसकी सूचना समथर पुलिस को दे दी। शाम करीब सात बजे समथर थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया पुलिस फोर्स के साथ ओम प्रकाश के घर जा पहुंचे। ओम प्रकाश की पत्नी ऊषा ने बताया कि उनके पति को पुलिस वाले घर से घसीटते हुए ले गए। पुलिसकर्मी उनको पीछे से धक्का भी दे रहे थे। ओम प्रकाश पुलिस के आगे गिड़गिड़ा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उनको लेकर सीधे गेस्ट हाउस पहुंची। ओम प्रकाश जैसे ही गेट खोलने को हुए उनको उल्टी होने लगी। उनका शरीर पसीने से भीग गया। लड़खड़ाकर वह गिर पड़े। उनकी तबीयत बिगड़ती देख रात करीब आठ बजे उनके पुत्र संतोष को सूचना दी गई। यहां से उनको पहले मोंठ सामुदायिक केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनके बेटे, पत्नी और परिवार के लोगों ने पुलिस को ही उनकी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा किया।


पुलिस को गेस्ट हाउस के अंदर कुछ लोगों के बंद होने की सूचना मिली थी। इस वजह से पुलिस ताला खुलवाने के लिए ओमप्रकाश को अपने साथ ले गई थी। गर्मी अधिक होने की वजह से वहां ओमप्रकाश की तबीयत खराब हो गई। उनको अस्पताल भी ले जाया गया था। मामले की छानबीन भी कराई जाएगी।
-गोपीनाथ सोनी एसपी आरए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed