फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi : Many matches in senior women hockey competition

Jhansi : सीनियर महिला हाकी प्रतियोगिता में हुए कई मुकाबले, खेल निदेशालय और अमर उजाला का आयोजन

Sun, 11 Dec 2022 01:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 11 Dec 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
Jhansi : Many matches in senior women hockey competition
demo pic...

खेल निदेशालय व अमर उजाला द्वारा झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय सीनियर महिला प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन गोरखपुर और लखनऊ मंडल की टीमों ने एकतरफा मुकाबले में अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को पराजित किया। वहीं प्रयागराज, मेरठ, वाराणसी और आगरा की टीमों ने मुकाबले में जीत दर्ज की।

विज्ञापन


शनिवार को प्रतियोगिता का पहला मुकाबला लखनऊ और बस्ती मंडल की टीमों के बीच हुआ।  लखनऊ ने बस्ती को 14-0 से पराजित किया। दूसरा मुकाबला प्रयागराज व बरेली के मध्य खेला गया। जिसमें  प्रयागराज ने बरेली को 2-0 से हराया। तीसरा मैच गोरखपुर व अलीगढ़ मंडल की टीमों के मध्य हुआ। एकतरफा मुकाबले में गोरखपुर ने अलीगढ़ को 12-0 से शिकस्त दी। मुरादाबाद व अयोध्या में बराबरी रही। दोनों टीमों ने एकृएक गोल किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का अगला मुकाबला मिर्जापुर एवं मेरठ के बीच हुआ। मेरठ की टीम 4-0 से विजयी रही। एक अन्य मुकाबला झांसी और देवीपाटन मंडल की टीमों के बीच होना था। लेकिन देवीपाटन टीम के नहीं आने के कारण झांसी को विजयी घोषित कर दिया गया। बाराणसी और सहारनपुर के बीच हुए मुकाबले में वाराणसी 4-1 से विजयी रही। प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला आगरा एवं चित्रकूट मंडल की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबले में आगरा की टीम ने 2-0 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में सुनीता तिवारी, संतोष सिंह, तजम्मुल एच जैदी, रश्मि सिंह, रूपेंद्र सिंह, जावेद खान, सैयद अली, मधु एवं गौतम निर्णायक की भूमिका में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed