फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Luhari village designated as 'Jal Arpan Gram'; MLA and officials inspected water quality.

Jhansi: लुहारी गांव बना जल अर्पण ग्राम, गांव में घूमकर विधायक व अधिकारियों ने जांची पानी की गुणवत्ता

Sat, 27 Jun 2026 10:25 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 27 Jun 2026 10:25 AM IST
सार

विधायक रश्मि आर्य ने कहा पहले महिलाओं को पानी की तलाश में दूर-दूर तक भटकना पड़ता था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के इस दुख को समझा और आज गांव के हर घर तक नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।

विज्ञापन
Jhansi: Luhari village designated as 'Jal Arpan Gram'; MLA and officials inspected water quality.
विधायक रश्मि आर्य जलापूर्ति का शुभारंभ कराती हुई। - फोटो : विभाग।

विस्तार

बंगरा ब्लॉक के ग्राम लुहारी में "जल अर्पण दिवस" कार्यक्रम के जरिए गांव में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की बागडोर ग्रामीणों को सौंप दी गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मऊरानीपुर की विधायक रश्मि आर्य ने ग्राम प्रधान को जल कलश सौंपकर जल अर्पण दिवस की शुरूआत की। गौरतलब है कि राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन प्रदेश के 100 प्रतिशत पाइप्ड वॉटर सप्लाई वाले गांवों में जल अर्पण दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत ग्राम पंचायत में जलापूर्ति की पूरी जिम्मेदारी ग्रामवासियों को सौंपी जा रही है।  
विज्ञापन


इस मौके पर स्थानीय विधायक रश्मि आर्य ने कहा कि जल जीवन मिशन का सबसे बड़ा लाभ नारी शक्ति को मिला है। पहले महिलाओं को पानी की तलाश में दूर-दूर तक भटकना पड़ता था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के इस दुख को समझा और आज गांव के हर घर तक नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के मिशन निदेशक और जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन ने कहा कि पहले बुंदेलखंड में टैंकर और ट्रेन से पानी आता था। मगर आज घर-घर पाइप से शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है। इस जल की निरंतर सप्लाई हो, इसके लिए ग्रामीणों को पानी की बर्बादी रोकनी होगी। जिससे उन्हें 24 घंटे शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सके। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक जोगिंदर सिंह ने कहा कि अंडर ट्रेनी उन्हें हमीरपुर में पहली पोस्टिंग मिली थी। तब उन्होंने इस क्षेत्र में पानी की किल्लत को देखा था। मगर आज हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है। इसलिए इसे बचाने की जिम्मेदारी भी ग्रामीणों की है। 
विज्ञापन


विधायक और अधिकारियों ने जांची पानी की गुणवत्ता
इस मौके पर विधायक रश्मि आर्य और भारत सरकार से आए अधिकारियों ने खुद गांव में घूमकर पानी की गुणवत्ता जांची। इसके बाद ग्राम लुहारी में दिए गए नल कनेक्शन का निरीक्षण किया। साथ ही वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



स्कूली बच्चों प्रभात फेरी निकालकर दिया जल संरक्षण व स्वच्छता का संदेश
कार्यक्रम की शुरूआत से पहले स्थानीय स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर पूरे गांव को जल संरक्षण व स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद बच्चों ने गांवों के नल कनेक्शन को राखी बांधकर जल बंधन कार्यक्रम किया। इसका मकसद जल संरक्षण के महत्व को समझाना था। बच्चों और ग्रामीणों ने जल संरक्षण का संकल्प भी लिया।  


एफटीके महिलाओं को सर्टिफिकेट देकर किया गया सम्मानित
पानी की गुणवत्ता जांचने वाली एफटीके महिलाओं को इस मौके पर सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर गांव के बच्चों ने गाना गाकर लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया।

विधायक रश्मि आर्य व अधिकारी...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed