{"_id":"6087274f8ebc3e8d1d4f3eb6","slug":"jhansi-ko-bdi-rahat-reporters-news-jhs1939366129","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी के लिए बड़ी राहत, 39 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी के लिए बड़ी राहत, 39 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। ऑक्सीजन की कमी दूर करने को लेकर किए जा रहे सरकार के प्रयासों का असर दिखने लगा है। सोमवार को झांसी में 39 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आ गई। ऐसे में लगभग चार दिनों का स्टॉक झांसी को मिल गया है। बुधवार को भी 20 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आने की उम्मीद है।
कोरोना संक्रमण काल में ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। झांसी में भी लगातार ऑक्सीजन की जबरदस्त कमी चल रही है। हाल ये है कि नर्सिंगहोम मरीजों के तीमारदारों से ऑक्सीजन मंगवा रहे हैं। तीमारदार ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। नए मरीजों को ऑक्सीजन की कमी का हवाला देते हुए नर्सिंगहोम भर्ती करने से मना कर दे रहे हैं। इन हालातों में झांसी के लिए सोमवार को बड़ी राहत मिली है।
औषधि निरीक्षक उमेश भारती ने बताया कि भोपाल से लखनऊ के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन चलाई थी। इसी ट्रेन से झांसी के लिए भी 23 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आई, जिसे टैंकर के जरिए सोमवार को भेज दिया गया। वहीं, उड़ीसा के राउरकेला से भी 16 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आई है। कुल मिलाकर 39 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की उपलब्धता हो गई है, जो कि लगभग चार दिन का स्टॉक है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 20 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उड़ीसा से और आ जाएगी। इसके अलावा झारखंड के बोकारो के लिए भी टैंकर गए हुए हैं। अब जिले में ऑक्सीजन की कतई कमी नहीं है।
विज्ञापन
नर्सिंगहोमों के लिए अलग-अलग सप्लायर तय
झांसी में सरकारी और निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति के लिए सप्लायर निर्धारित कर पर्यवेक्षण अधिकारी भी तैनात कर दिए गए हैं। अब मेडिकल कॉलेज समेत 13 अस्पतालों को गोरा मछिया स्थित ऑक्सीजन प्लांट से गैस की सप्लाई दी जा रही है। बिजौली से जिला अस्पताल समेत 12 नर्सिंगहोमों में ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है। रेलवे अस्पताल समेत नौ निजी हॉस्पिटलों में ऑक्सीजन कैलाश रेजिडेंसी का सप्लायर दे रहा है। 13 अस्पतालों की जिम्मेदारी बिजौली के एक अन्य सप्लायर को दी गई है।