{"_id":"59f3857d4f1c1bf4688b7c36","slug":"jhansi-khajuraho-fourline-work-started-on-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी-खजुराहो फोरलेन का काम जनवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी-खजुराहो फोरलेन का काम जनवरी से
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन एवं सांख्यिकी राज्यमंत्री विजय गोयल ने कहा कि झांसी-खजुराहो फोनलेन का काम जनवरी से शुरू हो जाएगा। पटरियों की कमी से कई रेल योजनाएं धीमी चल रही हैं। पटरियों की खरीद के लिए ग्लोबल टेंडर कराए जा रहे हैं। शुक्रवार को वे बुंदेलखंड मेें 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की समीक्षा करने झांसी आए थे।
केंद्रीय मंत्री गोयल ने पत्रकारों को बताया कि बुंदेलखंड की सभी 150 करोड़ से अधिक की योजनाओं को पूरा करना केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में एक है। विदेशी सैलानियों की पसंद खजुराहो के लिए अधिकांश पर्यटक झांसी से सड़क मार्ग से होकर ही जाते हैं। पर्यटक झांसी से खजुराहो तक सुगमता और जल्दी पहुंच सके। केंद्र सरकार इस योजना को शीघ्रता से पूरा कराना चाहती है। दो चरणों में यह योजना 2020 में पूरा होगी। उन्होंने कहा कि झांसी-कानपुर डबल ट्रैक का काम धीमा चल रहा है। इसके लिए उन्होंने रेल विकास निगम लिमिटेड के अफसरों से साफ कहा है कि वह काम ही सीमा तय करें अन्यथा वे कार्रवाई के लिए तैयार रहे।
झांसी-मथुरा तीसरी रेल लाइन योजना का बजट स्वीकृत हो चुका है, लेकिन पटरियों की कमी से काम शुरू नहीं हो पा रहा है। पटरियों की खरीद के लिए ग्लोबल टेंडरिंग की जा रही है। शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा राहुल गांधी पर दिए गए बयान कि उनमें देश का नेतृत्व करने की काबिलियत हैं, इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनता चुनावों में कांग्रेस को लगातार जवाब दे रही हैं। आलोचना करना आसान होता है, काम करना उतना ही मुश्किल। इसके बाद उन्होंने मुस्तरा स्टेशन पहुंचकर झांसी-कानपुर डबल ट्रैक कार्य का निरीक्षण भी किया। उनके साथ विधायक रवि शर्मा, जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान थे।