फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Kagar Gram Panchayat of Bangra development block is in bad shape

Jhansi: विकासखंड बंगरा की कगर ग्राम पंचायत बदहाल, सड़कों की दशा खराब, गंदगी की भी है भरमार

Sat, 22 Nov 2025 12:52 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 22 Nov 2025 12:52 PM IST
सार

ग्राम पंचायत कगर में ग्रामीणों का कदम-कदम पर समस्याओं से सामना होता है। सड़कों की दशा यहां खराब है और जलापूर्ति भी यहां लड़खड़ाई हुई है।

विज्ञापन
Jhansi: Kagar Gram Panchayat of Bangra development block is in bad shape
ग्राम पंचायत भवन के बाहर पड़ी गंदगी - फोटो : संवाद

विस्तार

विकासखंड बंगरा की ग्राम पंचायत कगर में ग्रामीणों का कदम-कदम पर समस्याओं से सामना होता है। सड़कों की दशा यहां खराब है और जलापूर्ति भी यहां लड़खड़ाई हुई है। छुट्टा जानवर भी गांव में जहां-तहां नजर आ जाते हैं। इसके अलावा ग्रामीणों को अन्य सुविधाओं की भी दरकार है।
विज्ञापन


 

Jhansi: Kagar Gram Panchayat of Bangra development block is in bad shape
गौशाला के बाद भी छुट्टा पशुओं से परेशानी - फोटो : संवाद
ग्राम पंचायत कगर में गोशाला बनी हुई है। इसके बावजूद, ग्रामीणों को छुट्टा पशुओं से निजात नहीं मिल पाई है। गांव की गलियों से लेकर खेतों की पगडंडियों तक छुट्टा पशुओं की आवाजाही बनी रहती है। अपनी फसलों को पशुओं से बचाना किसानों के लिए चुनौती बना रहता है। गांव में लोगों के घरों में नल तो लगे हुए हैं, लेकिन उनसे नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं होती है। नलों में पानी न आने की स्थिति में ग्रामीणों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ता है।

सड़कों की दशा दयनीय
इसके अलावा गांव की सड़कों की दशा भी खराब है, जिसे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी बनी रहती है। पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने की वजह से बारिश में सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। नियमित साफ-सफाई न होने की वजह से गांव में जहां-तहां गंदगी के ढेर नजर आते हैं। नालियां भी गंदगी से बजबजा रही हैं। गांव में बिजली भी आवाजाही लगातार बनी रहती है। साथ ही पुलिस गश्त की भी यहां कमी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Jhansi: Kagar Gram Panchayat of Bangra development block is in bad shape
खाद के लिए बनाए गड्ढे में उगे झाड़-झंखाड़ - फोटो : संवाद
इनकी भी कमी
इसके अलावा ग्रामीणों को सामुदायिक बरात घर और खेल के मैदान की भी दरकार है। साथ ही उन्हें सीसीटीवी कैमरों और स्ट्रीट लाइट की कमी भी खलती है।

एक नजर में
ग्राम पंचायत का नाम- कगर
ग्राम पंचायत में शामिल गांव- एकमात्र कगर
ग्राम पंचायत की आबादी- 2000
ग्राम पंचायत में मतदाताओं की संख्या- 1240

यह हैं समस्याएं
ग्राम पंचायत में साफ-सफाई का है अभाव।
ग्रामीणों को सरकारी आवासों की है दरकार।
सड़कों की स्थिति है खराब।
गांव में छुट्टा पशुओं की बनी हुई है भरमार।


बीते चार साल की उपलब्धियां
कचरा संग्रहण केंद्र का हुआ निर्माण।
गोशाला में टिन शेड किया गया स्थापित।
पानी की निकासी के लिए बनाई गईं नालियां।
ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का मिला लाभ।

 
विज्ञापन

Jhansi: Kagar Gram Panchayat of Bangra development block is in bad shape
शमशान घाट का हाल - फोटो : संवाद
इनका यह है कहना
गांव में विकास के काफी कार्य कराए गए हैं। लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। वर्तमान में जो समस्याएं हैं, उनका भी जल्द निराकरण किया जाएगा।- छत्रपाल सिंह, प्रधान

ग्राम पंचायत कगर में विकास के कई कार्य कराए गए हैं। पात्र ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जा रहा है। कई और कार्य प्रस्तावित भी हैं।- जाफर खान, सचिव

गांव में गंदगी एक बड़ी समस्या है। ज्यादातर नालियां गंदगी से बजबजा रहीं हैं। इसके अलावा जहां-तहां गंदगी के ढेर भी नजर आते हैं। यह स्थिति तब है जब ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी की तैनाती है।- मंगल सिंह परिहार

गांव में लोगों के घरों में नल तो लगे हुए हैं, परंतु पानी की आपूर्ति नियमित रूप से नहीं होती है, जिससे लोगों को परेशान होना पड़ता है। पानी की नियमित आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।-विजय तिवारी

गांव में छुट्टा पशु यहां-वहां विचरण करते रहते हैं। खेतों तक पहुंच जाते हैं। इससे किसानों को खासा परेशान होना पड़ता है। छुट्टा पशुओं के नियंत्रण के प्रभावी उपाय किए जाएं।- रमेश अहिरवार


ग्राम पंचायत का वीडियो...


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed