{"_id":"6a643720e4e223977f0f05a1","slug":"jhansi-judicial-officer-receives-kidnapping-threat-over-the-phone-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: न्यायिक अधिकारी को दी फोन पर अपहरण की धमकी, मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: न्यायिक अधिकारी को दी फोन पर अपहरण की धमकी, मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 25 Jul 2026 09:40 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 25 Jul 2026 09:40 AM IST
सार
मोबाइल फोन पर अपहरण की धमकी देने के मामले में सीपरी बाजार पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना सीपरी बाजार, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) अरुण कुमार को मोबाइल फोन पर अपहरण की धमकी देने के मामले में सीपरी बाजार थाने में बृजपाल सिंह नामक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
अपर जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने पुुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 जुलाई की सुबह 9:43 बजे बृजपाल सिंह नामक व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर धमकाते हुए कहा कि न्यायालय में विचाराधीन मामले में आदेश उसके पक्ष में नहीं किया गया तो राजस्थान से बदमाश बुलाकर अपहरण करा दिया जाएगा। उन्होंने इसे न्यायालय के विचाराधीन प्रकरण को प्रभावित करने और न्यायिक कार्य में बाधा डालने का प्रयास बताया। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है।