फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Jhansi dominates Deaf Chess Championship; players from 12 districts showcase their talent.

Jhansi: बधिर शतरंज चैंपियनशिप में झांसी का रहा दबदबा, 12 जिलों के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 03 Aug 2026 01:49 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 03 Aug 2026 01:49 PM IST
सार

बधिर शतरंज चैंपियनशिप में झांसी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। गाजियाबाद की टीम ओवरऑल उपविजेता रही।

विज्ञापन
Jhansi: Jhansi dominates Deaf Chess Championship; players from 12 districts showcase their talent.
बधिर शतरंज चैंपियनशिप में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : संवाद

विस्तार

लक्ष्मी व्यायाम स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को आयोजित तृतीय राज्य बधिर शतरंज चैंपियनशिप में झांसी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जिलों से आए बधिर खिलाड़ियों ने शतरंज की बिसात पर अपनी रणनीतिक क्षमता और खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में गाजियाबाद की टीम ओवरऑल उपविजेता रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के अंतर्गत सीनियर पुरुष, सीनियर महिला, जूनियर बालक, जूनियर बालिका, सब-जूनियर बालक और सब-जूनियर बालिका वर्ग में रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक शोएब अहमद रहे। समापन समारोह में झांसी डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव दीपक विश्वकर्मा ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर डेफ स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव सौरभ श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि 17 से 21 सितंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बधिर शतरंज चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम भाग लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहे विजेता
सीनियर महिला वर्ग- झांसी की मोहिनी साहू प्रथम, हापुड़ की कंगना गोयल द्वितीय और झांसी की शिखा पाठक तीसरे स्थान पर रहे।
सीनियर पुरुष वर्ग- प्रयागराज के आशुतोष शुक्ला प्रथम, गौतमबुद्ध नगर के अनुराग सिंह द्वितीय और गाजियाबाद के प्रफुल्ल तीसरे स्थान पर रहे।
जूनियर बालक वर्ग- गाजियाबाद के आदित्य प्रथम और शयन द्वितीय स्थान पर रहे।
जूनियर बालिका वर्ग- गाजियाबाद की विद्या प्रथम और सिमरन दूसरे स्थान पर रहीं।


शतरंज की बिसात पर मिली नई पहचान

मैंने स्कूल में होने वाले खेलों से शतरंज खेलना शुरू किया है। कई बार जिला स्तर पर प्रदर्शन कर चुकी हूं। अपने ही शहर में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता जीतना मेरे लिए खास उपलब्धि है। मुकाबले कठिन थे, लेकिन आत्मविश्वास और लगातार अभ्यास से सफलता मिली। अब लक्ष्य राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रदेश के लिए पदक जीतना है।— मोहिनी साहू, झांसी

मैंने अपनी कोचिंग के बच्चों को देखकर शतरंज खेलना सीखा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के अच्छे खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला। हर मुकाबले से कुछ नया सीखने को मिला। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अब और बेहतर तैयारी करूंगी।— शिप्रा रानी, झांसी

चैंपियनशिप में मुकाबले काफी चुनौतीपूर्ण रहे। उपविजेता रहना अच्छा अनुभव है, लेकिन अगले टूर्नामेंट में अपनी कमियों को दूर कर बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश रहेगी। — कंगना गोयल, हापुड़


मैं पिछले आठ साल से लगातार मेहनत कर रहा हूं और राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुका हूं। इस स्तर की प्रतियोगिता में खेलने का अनुभव बहुत अच्छा रहा। मुकाबलों से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है। आगे भी मेहनत करके प्रदेश और देश के स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहती हूं।— सूरज परिहार, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed