फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Jewelry and cash worth ₹2.5 lakh stolen after breaking into the house.

Jhansi: घर का ताला तोड़कर ढाई लाख के जेवर व नकदी चोरी, बहन की तेरहवीं में शामिल होने मुरैना गया था पीड़ित

Fri, 25 Sep 2026 11:13 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 25 Sep 2026 11:13 AM IST
सार

चोरी गए आभूषण व नकदी की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
Jhansi: Jewelry and cash worth ₹2.5 lakh stolen after breaking into the house.
घर का ताला तोड़कर चोरी।

विस्तार

प्रेमगंज में बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर अलमारी में रखे जेवर और करीब 65 से 70 हजार रुपये चोरी कर भाग गए। चोरी गए आभूषण व नकदी की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के प्रेमगंज मोहल्ले में रहने वाले संतोष सिंह सेंगर ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी बहन की मौत हो गई है। 23 सितंबर को बहन की तेरहवीं होने के कारण वह शाम को मुरैना गया था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाली उनकी साली सरोज सिंह राठौर ने फोन कर मकान में चोरी होने की सूचना दी। फोन पर उन्होंने मकान के बाहर व अंदर के दरवाजे खुले होने की जानकारी दी। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि चोर अलमारी से पत्नी के आभूषण और करीब 65 से 70 हजार रुपये चोरी कर भाग गए। इसकी सूचना पीड़ित ने सीपरी बाजार थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर छानबीन कर मामले अज्ञात चोर के विरुद्ध दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी जेपी चौबे ने बताया कि संतोष के घर चोरी की घटना हुई है। शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed