फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Jail toys are attracting devotees in Mahakumbh, getting incentive amount

Jhansi News: महाकुंभ में श्रद्धालुओं को लुभा रहे झांसी जेल के खिलौने, मिल रही प्रोत्साहन राशि

Tue, 14 Jan 2025 02:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Jhansi Jail toys are attracting devotees in Mahakumbh, getting incentive amount

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। झांसी के जिला कारागार में बन रहे खिलौने इन दिनों महाकुंभ में नजर आ रहे हैं। प्रयागराज मेला परिसर में अलग से लगाए गए स्टॉल पर इनकी बिक्री की जा रही है। यहां 15 बंदी इसका निर्माण कर रहे हैं। इसके एवज में उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है।

जिला कारागार में बंदियों को समय-समय पर व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि बाहर निकलकर बंदी अपना व्यवसाय कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें। इसी कड़ी में 15 बंदियों को सॉफ्ट ट्वायज बनाने का एक महीने का प्रशिक्षण दिलाया गया था। इस काम में निपुण होने के बाद अब इन बंदियों ने उत्पादन शुरू कर दिया है। उनके लिए कच्चा माल, सिलाई मशीन आदि की व्यवस्था जेल प्रशासन की ओर से की गई है।
विज्ञापन




शुरुआत में जेल प्रशासन की ओर से महाकुंभ मेले में सॉफ्ट ट्वायज की पहली खेप भेजी गई थी, जो हाथों हाथ बिक गई। आनन-फानन अब 100 सॉफ्ट ट्वायज की दूसरी खेप तैयार कर भेजी जा रही है। जोरशोर से जुटे बंदी खिलौने तैयार करने में जुटे हुए हैं। जेल में चार अलग-अलग साइज के सॉफ्ट ट्वायज तैयार किए जा रहे हैं, जिनकी कीमत 80, 165, 345 और 485 रुपये तय की गई है। इन्हें बनाने वाले बंदियों को प्रतिदिन 40 से 80 रुपये प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




खिलौने बनाने में बंदी पूरी तरह से निपुण हो चुके हैं। यही वजह है कि उनके बनाए हुए सॉफ्ट ट्वायज लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। जेल से बाहर निकलने पर बंदी इसे अपनी आजीविका का साधन भी बना सकते हैं। इसके लिए उन्हें लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। - विनोद कुमार, वरिष्ठ जेल अधीक्षक




झांसी का ओडीओपी उत्पाद है सॉफ्ट ट्वायज

सॉफ्ट ट्वायज झांसी का एक जिला एक उत्पाद योजना (ओडीओपी) में साल 2018 से शामिल है। यहां तकरीबन डेढ़ सौ लोग इसका निर्माण करते हैं। यहां बने सॉफ्ट ट्वायज देश के कई हिस्सों में जाते हैं। महाकुंभ मेला क्षेत्र में प्रदेश के 20 जिलों के ओडीओपी उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें झांसी के सॉफ्ट ट्वायज भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed