फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Instructions issued for action against ten major defaulters

Jhansi: दस बड़े बकायदारों पर कार्रवाई के निर्देश, कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक

Sat, 25 Jul 2026 08:40 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 25 Jul 2026 08:40 PM IST
सार

एडीएम प्रशासन ने सभी एसडीएम, तहसीलदार को निर्देश दिए कि ‘न्याय पहुंचे गरीब के द्वार’ आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को न्याय दिलाने के मद्देनजर अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाते हुए कार्य करें।

विज्ञापन
Jhansi: Instructions issued for action against ten major defaulters
बैठक करते एडीएम प्रशासन। - फोटो : संवाद

विस्तार

जनपद में धारा-24, धारा-67, धारा-34 के अंतर्गत दायर वादों का अभियान चलाकर निस्तारण करने के निर्देश एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने दिए। कलक्ट्रेट सभागार में वसूली की मासिक समीक्षा करते हुए प्रवर्तन कार्यों में सुधार लाने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करने की नसीहत दी। ताकि शासन द्वारा निर्धारित विभागीय लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन ने सभी एसडीएम, तहसीलदार को निर्देश दिए कि ‘न्याय पहुंचे गरीब के द्वार’ आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को न्याय दिलाने के मद्देनजर अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाते हुए कार्य करें। ऐसे वाद अथवा शिकायत को सूचीबद्ध करते हुए टीम गठित करें, जो मौके पर अवैध रूप से किसी गरीब या सरकारी जमीनों पर कब्जा कर किए हैं। कर-करेत्तर और प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व पल्लवी मिश्रा ने कहा कि जनपद में कई विभागों को शासन की ओर से प्रदत्त वसूली लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति संतोषजनक नहीं है। वाणिज्य कर विभाग ने निर्धारित मासिक लक्ष्य के सापेक्ष 58 फीसदी वसूली करने पर नाराजगी जताते हुए कार्ययोजना बनाकर वसूली बढ़ाने और वसूली के स्त्रोतों की भी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि जनपद के 10 बकायेदारों पर फोकस करते हुए ऐसी कार्रवाई करें कि नजीर बन जाए।
विज्ञापन


उन्होंने एसडीएम सदर, मोंठ और टहरौली को संबंधित बकायेदारों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करते हुए शत-प्रतिशत वसूली करने के निर्देश दिए। वाणिज्य कर विभाग की कम वसूली पर नाराजगी जताई। विभाग माह में 153.54 करोड़ के सापेक्ष 88.33 करोड़ वसूली कर पाया। मासिक लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए दुकानों की गंभीरता से जांच की जाए। इस दौरान एडीएम न्याय अरुण कुमार गौड़, एडीएम नमामि गंगे योगेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झा, खान अधिकारी शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed