{"_id":"65317e8ee0b59181c00ff573","slug":"jhansi-income-tax-department-raids-yatharth-hospital-in-orchha-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi : ओरछा में यथार्थ अस्पताल पर आयकर विभाग का छापा, दिन भर चली कार्रवाई से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi : ओरछा में यथार्थ अस्पताल पर आयकर विभाग का छापा, दिन भर चली कार्रवाई से हड़कंप
Fri, 20 Oct 2023 12:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:38 AM IST
सार
आयकर की टीम ने सुबह से लेकर देर शाम तक अस्पताल को सील कर अपनी जांच की। इस दौरान अस्पताल में न किसी को बाहर आने दिया गया और न ही किसी को अस्पताल में दाखिल होने दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने ओरछा में झांसी रोड पर स्थित यथार्थ अस्पताल में छापा मारा। आयकर की टीम ने सुबह से लेकर देर शाम तक अस्पताल को सील कर अपनी जांच की। इस दौरान अस्पताल में न किसी को बाहर आने दिया गया और न ही किसी को अस्पताल में दाखिल होने दिया गया।
विज्ञापन
नोएडा के यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल की एक शाखा मध्य प्रदेश के ओरछा में झांसी रोड पर स्थित है। बृहस्पतिवार को आयकर विभाग ने ग्रुप के कई अस्पतालों पर छापे मारे। इसी दरम्यान दिल्ली से आई आयकर विभाग की एक टीम ओरछा में स्थित यथार्थ अस्पताल में पहुंच गई। टीम ने पहुंचते ही अस्पताल को सील कर दिया। अस्पताल के स्टाफ को हिदायत दे दी गई कि कार्रवाई पूरी न होने तक कोई भी बाहर नहीं जाएगा। इसके अलावा बाहर से भी कोई अंदर दाखिल नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद आयकर टीम के सदस्यों ने सर्च की कार्रवाई शुरू की। इस दरम्यान अस्पताल में उपलब्ध अभिलेखों को कब्जे में ले लिया गया। टीम ने कुछ कंप्यूटर भी अपने कब्जे में लिए हैं। वित्तीय लेनदेन संबंधी रिकॉर्ड खंगाले गए व कर्मचारियों से भी पूछताछ कर जानकारियां जुटाईं गईं। इस दौरान अस्पताल के बाहर मध्य प्रदेश पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन
बता दें कि आयकर विभाग को यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के खिलाफ वित्तीय लेन-देन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायतें मिल रहीं थीं, जिसके बाद विभाग की ओर से अस्पताल की ओरछा शाखा समेत अन्य देश में स्थित अन्य शाखाओं में एक साथ सर्च की कार्रवाई शुरू की गई। सभी जगहों से रिकार्ड जब्त किए गए हैं। दिन भर चली कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।