{"_id":"df46b2859f15ef1737ffc15cbb81ad3d","slug":"jhansi-in-top-five-in-sarjari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्जरी करने के मामले में झांसी टॉप फाइव में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्जरी करने के मामले में झांसी टॉप फाइव में
झांसी / ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल सर्जरी के मामले में प्रदेश के टॉप फाइव अस्पतालों में शामिल हो गया है। लखनऊ में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा बुलाई गई समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने लखनऊ में प्रदेश के सभी जिला और महिला अस्पतालों के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को बुलाया था। झांसी जिला अस्पताल के सीएमएस डा. रमेश चंद्रा और महिला अस्पताल की सीएमएस डा. वसुधा अग्रवाल भी बैठक में शामिल हुईं थीं। इस दौरान साल भर में स्वास्थ्य सेवाओं में किए विभिन्न कार्यों की समीक्षा हुई। डा. चंद्रा ने बताया कि ऑर्थोपेडिक, आंख, सामान्य आदि की सर्जरी करने के मामले में 75 जिलों में झांसी को पांचवां स्थान मिला है। झांसी जिला अस्पताल में सर्जरी का प्रतिशत 56.25 रहा है। इसके साथ ही अस्पताल का कोई भी विवादास्पद मुद्दा नहीं था। सीएमएस ने कहा कि चिकित्सकों और स्टाफ के समर्पित भाव से यह संभव हो सका है। आगे प्रयास और बेहतर करने का रहेगा।
विज्ञापन