फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Husband crushed by speeding dumper, wife and two children injured, young man dies

Jhansi: तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचला, पत्नी समेत दो बच्चे घायल

Thu, 09 Oct 2025 05:34 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 09 Oct 2025 05:34 AM IST
सार

बुधवार शाम करीब पांच बजे बाइक से पत्नी रीना एवं दो बच्चों के साथ गांव जाने के लिए निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही वह बसई गांव के पास पहुंचा, पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Jhansi: Husband crushed by speeding dumper, wife and two children injured, young man dies
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

बुधवार शाम बबीना के खैलार गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया जबकि उसकी पत्नी एवं दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


दतिया के बसई गांव निवासी बबलू (30) के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह बबीना कस्बे में रहकर प्राइवेट काम करता था। बुधवार शाम करीब पांच बजे बाइक से पत्नी रीना एवं दो बच्चों के साथ गांव जाने के लिए निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही वह बसई गांव के पास पहुंचा, पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। बबलू बाइक से गिरकर डंपर के पहिये के नीचे आ गया जबकि उसकी पत्नी एवं बच्चे कुछ दूर जा गिरे।
विज्ञापन


पहिये की चपेट में आने से बबलू बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर बबीना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक, डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed