{"_id":"6a11432604d47a2fe00f99a7","slug":"jhansi-house-listing-work-under-census-2027-begins-at-maharani-lakshmibai-fort-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण का कार्य किले से शुरू, 96 फीसदी ने पूरी की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण का कार्य किले से शुरू, 96 फीसदी ने पूरी की प्रक्रिया
Sat, 23 May 2026 11:34 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 23 May 2026 11:34 AM IST
सार
डीएम ने जनपदवासियों से अपील की कि जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण और विकास योजनाओं के सटीक क्रियान्वयन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
जनगणना के तहत मकान सूचीकरण शुरू।
- फोटो : विभाग
विस्तार
21 मई तक चली इस प्रक्रिया के दौरान जनपद में 49,766 लोगों ने स्व-गणना की है। स्व-गणना के लिए आवेदन करने के बाद प्रक्रिया पूर्ण करने का प्रतिशत 96.02 रहा है। वहीं, जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण का कार्य शुक्रवार को महारानी लक्ष्मीबाई किले से शुरू किया गया।
मकान सूचीकरण ब्लॉक में शत-प्रतिशत स्व-गणना पूर्ण करने पर डीएम ने प्रगणक मंशाराम, पर्यवेक्षक टहरौली रंजीत सिंह यादव, प्रगणक अंजू देवी, पर्यवेक्षक रंजीत सिंह यादव, प्रगणक स्वाति यादव, पर्यवेक्षक बबीना कैंट बोर्ड नवीन कुमार को सम्मानित किया। पर्यवेक्षक रंजना पतवार और प्रगणक अधिकारी सुचित्रा पाठक, सुषमा देवी ने डीएम गौरांग राठी की उपस्थिति में महारानी लक्ष्मीबाई के दुर्ग से मकान संख्या अंकित कर इस प्रक्रिया का शुभारंभ किया। डीएम ने जनपदवासियों से अपील की कि जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण और विकास योजनाओं के सटीक क्रियान्वयन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज से 5032 प्रगणक, सुपरवाइजर और उनके वरिष्ठ अधिकारी घर-घर जाएंगे। जिन्होंने स्व गणना की प्रक्रिया पूरी कर ली है, वे गणना अधिकारी के घर आने पर अपनी आईडी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। इससे सत्यापन और आगे की कार्रवाई पूरी की जा सकेगी।
इस दौरान नगर आयुक्त आकांक्षा राणा, सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, संयुक्त मजिस्ट्रेट आयुष सैनी, एडीएम वित्त एवं राजस्व पल्लवी मिश्रा, एडीएम प्रशासन शिवप्रताप शुक्ल, अपर नगर आयुक्त राहुल यादव, एसडीएम सदर गोपेश तिवारी, तहसीलदार विवेक कुमार, डीसीओ पूजा पाल मौजूद रहे।