फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Hotel businessman's body found under suspicious circumstances on railway track, son accused of murder

झांसी: रेलवे ट्रैक पर होटल कारोबारी का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, पुत्र ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 14 Jan 2022 09:51 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 14 Jan 2022 09:51 PM IST
सार

अभिषेक के मुताबिक रोजाना की तरह उनके पिता ने सुबह सबके साथ नाश्ता किया। करीब 10 बजे वह एक जरूरी काम से निकलने की बात कहकर घर से निकल गए। दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने उनका शव पाल कॉलोनी के पास से बरामद होने की बात बताई।

विज्ञापन
Jhansi: Hotel businessman's body found under suspicious circumstances on railway track, son accused of murder
मृतक व्यवसायी प्रदीप साहू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होटल कारोबारी प्रदीप साहू (57) का शव शुक्रवार दोपहर पाल कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। उनका अपने भाईयों के साथ करोड़ों की प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों ने विवादित प्रतिष्ठान में पहुंचकर तोड़फोड़ कर दी। बड़े पुत्र अभिषेक ने पिता की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पंचनामा के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


अभिषेक के मुताबिक रोजाना की तरह उनके पिता ने सुबह सबके साथ नाश्ता किया। करीब 10 बजे वह एक जरूरी काम से निकलने की बात कहकर घर से निकल गए। दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने उनका शव पाल कॉलोनी के पास से बरामद होने की बात बताई। घटना की बात सुनकर परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। रेलवे ट्रैक से कुछ दूर में उनकी मोटर साइकिल पड़ी हुई थी। शव के पास से उनका मोबाइल भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन

परिजनों ने की तोड़फोड़

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रदीप की मौत की सूचना जैसे ही उनके घर पहुंची, पत्नी इंद्रा अपना आपा खो बैठीं। रोते-बिलखते वह घर से थोड़ी स्थित मिड वे पैलेस पहुंच गईं। यहां उन्होंने तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। बाहर की ओर लगे कांच तोड़ दिए। बाहर की ओर लगाई सजावटी वस्तुओं को भी नीचे गिरा दिया। तब तक परिवार की अन्य महिलाएं भी वहां पहुंच गईं। उन्होंने किसी तरह उनको संभाला। यहां करीब आधा घंटे तक हंगामा चलता रहा। पत्नी इंद्रा तमाम महिलाओं के साथ वहीं पर बैठ गईं। हंगामे की सूचना मिलने पर सीपरी बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed