{"_id":"6a34e4041e25b0f8030181aa","slug":"jhansi-homage-paid-to-the-valour-and-sacrifice-of-the-heroic-queen-lakshmibai-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य एवं बलिदान को किया नमन, अर्पित किए गए श्रद्धासुमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य एवं बलिदान को किया नमन, अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
Fri, 19 Jun 2026 12:09 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:09 PM IST
सार
रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर समाजसेवी एवं राजनीतिक संगठनों ने वीरांगना की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। दीपदान कर उनके शौर्य एवं बलिदान को नमन किया गया।
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल रानी लक्ष्मीबाई की स्वरूप।
- फोटो : संवाद
विस्तार
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर समाजसेवी एवं राजनीतिक संगठनों ने वीरांगना की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। दीपदान कर उनके शौर्य एवं बलिदान को नमन किया गया।
बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा एवं शिक्षकों द्वारा बुंदेलखंड महाविद्यालय में वीरांगना की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। शिक्षक विधायक डा. बाबूलाल तिवारी, केंद्रीय महामंत्री दिनेश भार्गव, डा. डीपी सिंह गौर, मनोज मिश्रा, राजेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे। महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में कांग्रेसियों ने वीरांगना की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, अरविंद बबलू, मुकेश अग्रवाल, भरत राय मौजूद रहे। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा महिला प्रकोष्ठ झांसी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर झांसी की रानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय अध्यक्ष मृदुला अग्रवाल, किरण चौडेले, अर्चना अग्रवाल, रूचि अग्रवाल मौजूद रहीं। रानी लक्ष्मीबाई पार्क में सेवानिवृत कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन जनपद झांसी के जिलाध्यक्ष केसी सविता, रामावतार द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र श्रीवास्तव, जिला मंत्री राजकुमार निगम ने पुष्पांजलि अर्पित की। अखिल भारतीय ग्वाल महासभा झांसी इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन लाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, सूरज ग्वाल, महासचिव सुंदर ग्वाल, जिलाध्यक्ष अमर सिंह आदि ने वीरांगना के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। वीरांगना झलकारी बाई भारत कोरी समाज के सचिव अमीर चंद्र आर्य, बालकृष्ण, राहुल वर्मा, जितेंद्र कुमार ने पुष्पांजलि अर्पित की। इधर, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर शिवपुरी से झांसी आई तिरंगा व मशाल यात्रा का रक्सा में संदीप, विमल कुमार, रंजन सिंह, महेंद्र परमार, अनिल राय, अनु सेन, अरविंद झा ने, सीपरी में पंकज शुक्ला, अजय चड्डा, प्रवेश यादव, अवनीश खरे ने स्वागत किया। डा. बीएस मौर्य के नेतृत्व में यात्रा शिवपुरी से शुरू हुई और रानी लक्ष्मीबाई पार्क पहुंची।
शोभायात्रा ने किया नगर भ्रमण
महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस समारोह महासमिति के तत्वावधान में रानी महल से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई, सुंदर, मुंदर, तात्या टोपे के स्वरूप थे। बग्गी पर भारत माता विराजमान थी। नगर भ्रमण दौरान शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर जगह-जगह स्वागत हुआ। लोगों ने महारानी लक्ष्मीबाई अमर रहें के जयकारे लगाए। मुख्य अतिथि सदर विधायक रवि शर्मा, एमएलसी रमा निरंजन, शिक्षक विधायक डा. बाबूलाल तिवारी, राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, सुरेंद्र राय, संजय पटवारी, रवीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।