{"_id":"633fc802f6a8fe57fb24f4c2","slug":"jhansi-hindi-news-accident-due-to-shell-burst-in-babina-cantt-field-firing-range","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में हादसा, गोला फटने से दो सैनिकों ने गंवाई जान, एक घायल; जांच के दिए गए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में हादसा, गोला फटने से दो सैनिकों ने गंवाई जान, एक घायल; जांच के दिए गए आदेश
Fri, 07 Oct 2022 12:03 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:03 PM IST
सार
झांसी के बबीना कैंट फील्ड फायरिंग रेंज में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां गोला फटने से दो सैनिकों ने अपनी जान गंवा दी और एक सैनिक घायल बताया जा रहा है। वहीं घटना को लेकर सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है।
विज्ञापन
बबीना थाने में मौजूद सेना के जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना की बबीना स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में गुरुवार की रात बड़ा हादसा हो गया। नियमित अभ्यास के दौरान सेना की तोप टी-90 की बैरल अचानक फट गई। इस घटना में दो जवानों ने अपनी जान गंवा दी, जबकि एक घायल हो गया। वहीं घटना को लेकर सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है।
विज्ञापन
घटना के दौरान टैंक बबीना फील्ड फायरिंग रेंज के प्वाइंट नंबर 6 ए पर तैनात था। इसी दरम्यान उसमें चलाने की गोला लोड किया गया। गोला चलते ही बैरल फट गई। इस हादसे में पश्चिम बंगाल निवासी नायब सूबेदार सुमेर सिंह बगरिया (41), सुकांता मंडल और टैंक ड्राइवर संत कबीर नगर निवासी प्रदीप सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन बबीना मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया। यहां सुमेर सिंह व सुकांता मंडल का निधन हो गया। जबकि, प्रदीप यादव का इलाज जारी है।
विज्ञापन
सेना के अनुसार, छह अक्तूबर को बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में वार्षिक फायरिंग के दौरान यह हादसा हुआ। टैंक पर सेना के तीन कर्मचारी मौजूद थे। बैरल फटने से कमांडर और गनर ने झुलसने से दम तोड़ दिया। वहीं टैंक चला रहा जवान खतरे से बाहर है और उनका इलाज चल रहा है। घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन