फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Hello wait a minute... Yes line is clear; game of location of vehicle nearby

Jhansi: 'हेलो अभी रुको... हां लाइन क्लीयर; गाड़ी पास में लोकेशन का खेल, चेकिंग दस्तों पर गुर्गों की पैनी नजर

Fri, 29 Aug 2025 05:18 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 29 Aug 2025 05:18 PM IST
सार

गिरोह के गुर्गे अपने साथियों के साथ चेकिंग दस्तों पर नजर रखते हैं। गाड़ी पास कराने के लिए उनकी लोकेशन दबंगों को बताते हैं। 

विज्ञापन
Jhansi: Hello wait a minute... Yes line is clear; game of location of vehicle nearby
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में इन दिनों एक गिरोह सक्रिय है, जो खनिज व परिवहन अधिकारियों की लोकेशन लेकर दबंगों की गाड़ियों को पास करा रहा है। गिरोह में 200 से अधिक गुर्गे हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात रहकर खनन चेकिंग दस्तों की निगरानी करते हैं। पल पल की सूचना गाड़ी मालिकों तक पहुंचाते हैं। इस तरह दबंग अपने गुर्गों की मदद से बेखौफ होकर धंधे में लगे हुए हैं। जिले से बालू व गिट्टी की गाड़ियां दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचती हैं। इनमें कई गाड़ियां ओवरलोड माल लेकर चलती हैं। ओवरलोड गाड़ियों के संचालन पर खनिज व परिवहन विभाग के अफसर कार्रवाई करते हैं।
विज्ञापन


चेकिंग दस्तों पर नजर

कार्रवाई से बचने के लिए गाड़ी मालिकों और गिरोह का एक सिंडीकेट तैयार हुआ। गिरोह के गुर्गे अपने साथियों के साथ चेकिंग दस्तों पर नजर रखते हैं। उनकी लोकेशन भी दबंगों को बताते हैं। इस तरह आपस में समन्वय स्थापित कर गाड़ी जनपद की सीमा से बाहर ले जाते हैं। खास बात यह है कि यह लोग 24 घंटे सक्रिय रहते हैं। लोकेशन के खेल में यह वाहन आसानी से निकल रहे हैं। इससे राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


गाड़ी मालिकों से हर माह वसूलते हैं 1500 से 2000 रुपये

लोकेशन का कार्य कर रहे गुर्गे गाड़ी मालिकों को अधिकारियों की पल-पल की सूचना देने के एवज में 1500 से 2000 रुपये महीना वसूलते हैं। वह यह सूचना व्हाट्सएप कॉल के जरिए देते हैं। वाहन मालिक भी इनकी सूचना पर पूरा विश्वास करते हैं, यदि इन्होंने कहा ळ रास्ता क्लीयर है, तभी चालक गाड़ी आगे बढ़ाता है, वरना गाड़ी खड़ी कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं कोड वर्ड 

लाइन क्लीयर : इसका मतलब होता कि जिस जिले के चालक ने आरटीओ या फिर खनन अधिकारी की लोकेशन मांगी है, वह सड़क पर नहीं है। यानी रिपोर्ट लाइन क्लीयर है यानी कोई दिक्कत नहीं है। अभी रुको यानी अधिकारी चेकिंग कर रहे हैं।


इन्होंने यह कहा

इस मामले में झांसी वरिष्ठ खान अधिकारी आरपी सिंह का कहना है कि जिले में कुछ युवक लोकेशन के कार्यों में लिप्त हैं। वह अधिकारियों की लोकेशन लेकर गाड़ियां पास करा रहे हैं। इनकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed