फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Heavy rain likely for six days; mercury drops by three degrees due to daytime cloud cover.

Jhansi: छह दिन तक भारी बारिश के आसार, दिन में बादलों की आवाजाही से तीन डिग्री लुढ़का पारा

Mon, 20 Jul 2026 08:11 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 20 Jul 2026 08:11 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से 25 जुलाई तक भारी बारिश के आसार हैं। ऐसे में दिन के तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
Jhansi: Heavy rain likely for six days; mercury drops by three degrees due to daytime cloud cover.
बारिश के बाद सड़क पर भरा पानी। - फोटो : संवाद।

विस्तार

जनपद में 25 जुलाई तक बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और भारी बारिश के आसार हैं। रविवार की रात में भी झांसी में रुक-रुककर रिमझिम बारिश होती रही। दिन में बादलों की आवाजाही से अधिकतम तापमान साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया।
विज्ञापन


बंगाल की खाड़ी में बने हवाओं के निम्न दाब के क्षेत्र के चलते बीते शुक्रवार से मानसून फिर सक्रिय हो गया है। शुरुआती दो दिनों तक ठीकठाक बारिश होने के बाद रविवार को सुबह से बादलों की आवाजाही बनी रही। ऐसे में उमस तो रही लेकिन तापमान बहुत अधिक नहीं बढ़ सका। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो कि सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम पारा 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। वहीं, शाम पांच बजे से आसमान में काले बादल छाने शुरू हो गए। रात आठ बजे के आसपास रिमझिम बारिश होने लगी, जो कि रुक-रुककर देर रात तक जारी रही। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि अब सोमवार से 25 जुलाई तक भारी बारिश के आसार हैं। ऐसे में दिन के तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed