फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi head toword unlock

अनलॉक की ओर तेजी से बढ़ रहा है झांसी

Wed, 02 Jun 2021 12:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
jhansi head toword unlock
अनलॉक की ओर तेजी से बढ़ रहा है झांसी
विज्ञापन

झांसी। मंडल के दो जिले ललितपुर और जालौन के बाद अब झांसी भी तेजी से अनलॉक की ओर बढ़ रहा है। मरीजों की संख्या 600 से कम होते ही शासन के निर्देशानुसार यहां भी कोरोना कर्फ्यू में ढील दे दी जाएगी। हालांकि, इसके बाद हमें और भी सतर्क रहना होगा।
कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर के दस्तक देने के साथ ही हाहाकार की स्थिति पैदा हो गई थी। संक्रमण के प्रसार को नियंत्रण के लिए पहले सरकार की ओर से रात्रिकालीन व साप्ताहिक कर्फ्यू जैसे उपाय किए गए थे, लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर अप्रैल की शुरुआत में ही कोरोना कर्फ्यू लागू कर दिया गया था। लेकिन, अभी हाल ही में सरकार की ओर से कर्फ्यू में उन जिलों को ढील दी गई है, जिनमें सक्रिय संक्रमितों की संख्या 600 से कम है। इसका लाभ मंडल के ललितपुर और जालौन को मिला है। दोनों जिलों में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। अब झांसी की बारी है। यहां मंगलवार को कोरोना के 97 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया, जिससे यहां सक्रिय संक्रमितों की संख्या घटकर 693 रह गई। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आने वाले एक-दो दिनों में झांसी को भी कोरोना कर्फ्यू में ढील मिल जाएगी।
विज्ञापन

हालांकि, इसके बाद हमें और भी ज्यादा सतर्क रहना होगा। साल 2020 में कोरोना की पहली लहर में 25 मार्च को सरकार की ओर से लॉकडाउन लागू किया गया था, जो 30 जून तक लागू रहा था। इस दरम्यान रोजाना इक्का-दुक्का मरीज ही सामने आते थे, परंतु एक जुलाई से अनलॉक प्रक्रिया शुरू होने के बाद से मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई थी। बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर उमड़ने वाली भीड़ ने महामारी के प्रसार में एकदम मुफीद माहौल उपलब्ध कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed