फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: GST and Transport department officials reprimanded for low collection

Jhansi: कम वसूली पर जीएसटी और परिवहन विभाग के अफसरों को फटकार, आबकारी विभाग को भी आय बढ़ाने के निर्देश

Sat, 16 May 2026 07:58 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 16 May 2026 07:58 PM IST
सार

कम वसूली होने पर डीएम गौरांग राठी ने जीएसटी एवं परिवहन विभाग के अफसरों को फटकार लगाई। आबकारी विभाग को आय बढ़ाने की कवायद के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Jhansi: GST and Transport department officials reprimanded for low collection
झांसी डीएम गौरंग राठी। - फोटो : विभाग

विस्तार

कम वसूली होने पर डीएम गौरांग राठी ने जीएसटी एवं परिवहन विभाग के अफसरों को फटकार लगाई। आबकारी विभाग को आय बढ़ाने की कवायद के निर्देश दिए। उन्होंने आय बढ़ाने के लिए सभी विभागों को कार्ययोजना बनाकर वार्षिक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


नवीन सभागार में आयोजित कर एवं करेत्तर की मासिक समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जीएसटी विभाग की ओर से मसिक लक्ष्य 189.79 करोड़ के सापेक्ष 107.77 करोड़ की वसूली पर नाराजगी जताई। उन्होंने वसूली बढ़ाने के लिए पंचायतीराज एवं निकायों में जीएसटी कटौती के संबंध में कार्यशाला करने को कहा। लक्ष्य तय करते हुए जीएसटी चोरी के प्रकरण पकड़े जाने के साथ ही कर अपवंचन को रोकने के प्रयास तेज करने को कहा। माल कर, वाहन कर, यात्री कर वसूली में माह के लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त की। प्रवर्तन कार्यों को प्रभावी बनाने की नसीहत देते हुए ओवर लोडिंग वाहनों पर चालान पर जोर दिया।
विज्ञापन


आबकारी विभाग की निर्गत आरसी की वसूली में तेजी लाने के साथ ही शादी समारोह समेत अन्य के लिए एक दिनी लाइसेंस जारी करने पर जोर देने को कहा। उन्होंने शिक्षण संस्थानों के आस-पास नशीले पदार्थों की बिक्री न होने देने के निर्देश दिए। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष सैनी, एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, एडीएम अरुण कुमार गौड़ समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed