{"_id":"6a5906b33a3ae9fd880a2bf4","slug":"jhansi-grp-apprehends-smuggler-14-bottles-of-haryana-brand-liquor-seized-case-registered-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: जीआरपी ने पकड़ा तस्कर, हरियाणा ब्रांड की 14 बोतलें बरामद, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: जीआरपी ने पकड़ा तस्कर, हरियाणा ब्रांड की 14 बोतलें बरामद, मामला दर्ज
Thu, 16 Jul 2026 10:03 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:03 PM IST
सार
आरोपी हरियाणा और चंडीगढ़ से सस्ते दामों में शराब खरीदकर झांसी में महंगे दामाें पर बेचता था। पकड़े गए शराब तस्कर पर कोतवाली थाना झांसी में आर्म्स एक्ट की धारा में मामला दर्ज है।
विज्ञापन
थाना जीआरपी, झांसी
- फोटो : संवाद
विस्तार
जीआरपी ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्कर के पास से पुलिस ने शराब की 14 बोतलें बरामद कीं। वह हरियाणा व चंडीगढ़ से सस्ते दामों पर शराब लाकर झांसी में बेचता था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
जीआरपी थाना प्रभारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जीआरपी व आरपीएफ क्राइम विंग की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन से चित्रा चौराहा की ओर जाने वाली सड़क के फुटपाथ से संदिग्ध अवस्था में पिट्ठू बैग लेकर घूम रहे युवक को पकड़ा। तलाशी में युवक के बैग से शराब की 14 बोतलें बरामद की गईं। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रानू वर्मा उर्फ हेमंत कुमार निवासी नई बस्ती कोतवाली झांसी बताया।
जीआरपी प्रभारी ने बताया कि रानू हरियाणा और चंडीगढ़ से सस्ते दामों में शराब खरीदकर झांसी में महंगे दामाें पर बेचता था। पकड़े गए शराब तस्कर पर कोतवाली थाना झांसी में आर्म्स एक्ट की धारा में मामला दर्ज है।