Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi got the hosting of three state competitions

Jhansi News: झांसी को मिली तीन प्रदेशीय प्रतियोगिता की मेजबानी

Sat, 05 Jul 2025 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Jhansi got the hosting of three state competitions
झांसी। संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 का मंडलीय वार्षिक शैक्षिक विद्यालीय खेलकूद कार्यक्रम जारी हो गया है। झांसी को तीन प्रदेशीय प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। 15 से 18 जुलाई तक जिले में 15 वर्ष आयु वर्ग की सब जूनियर बालक/ 17 वर्ष आयु वर्ग की जूनियर नेहरू हॉकी प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

छह से 10 सितंबर तक झांसी में 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग की बालक, बालिका हॉकी प्रतियोगिता होगी। वहीं, 11 से 15 सितंबर तक 14, 17, 19 वर्ष आयु वर्ग की बालक, बालिका प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा जिले में कई मंडलीय प्रतियोगिताएं भी होंगी। इसमें 12 जुलाई को हाफिज सिद्दीक नेशनल इंटर कॉलेज में 15 वर्ष आयु वर्ग की सब जूनियर बालक/ 17 वर्ष आयु वर्ग की जूनियर नेहरू हॉकी प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा सचिव अजय रजक ने बताया कि 11 अगस्त को एलवीएम में जिम्नास्टिक, चार सितंबर को एलवीएम में हॉकी, 22 सितंबर को आर्य कन्या इंटर कॉलेज में थांगता मार्शल आर्ट, 24 सितंबर को एचएन मेमोरियल इंटर कॉलेज में शतरंज, दो अक्तूबर को श्रीगुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज में क्रिकेट, छह को कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज नगरा में खो-खो प्रतियोगिता होगी। ये सभी प्रतियोगिता 14, 17, 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक/ बालिका की होगी। 27 सितंबर को बड़ागांव इंटर काॅलेज में 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक/ बालिका की क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed