फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Four accused arrested in shooting case; injured in police encounter.

Jhansi: कारोबारी को लूटने के लिए पल्लेदार ने की थी रेकी, जीजा-साले ने चलाई गोली, मुठभेड़ में चार बदमाश घायल

Sun, 16 Aug 2026 09:14 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 16 Aug 2026 09:14 AM IST
सार

घायल बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया कि कारोबारी को लूटने के लिए उसके यहां काम करने वाले पल्लेदार से रेकी कराई थी जबकि जीजा और साले ने अपने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Jhansi: Four accused arrested in shooting case; injured in police encounter.
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

आढ़त कारोबारी प्रशांत गुप्ता को लूट के इरादे से गोली मारकर घायल करने वाले चार बदमाश शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। चारों आरोपियों के पांव में गोली लगी। निरीक्षक जयप्रकाश चौबे बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से गोली का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। घायल बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया कि कारोबारी को लूटने के लिए उसके यहां काम करने वाले पल्लेदार से रेकी कराई थी जबकि जीजा और साले ने अपने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


भोजला मंडी में आढ़त का काम करने वाले प्रशांत गुप्ता को बाइक सवार तीन बदमाशों ने 12 अगस्त की शाम करीब सात बजे बूढ़ा पुल के आगे राधिका अर्चिड के पास पहले रोका, लूट में असफल होने के बाद उसे गोली मारकर भाग निकले। लहूलुहान हाल में प्रशांत खुद ही अस्पताल पहुंचे। उनकी तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके तलाश शुरू की। सीओ सिटी रामवीर सिंह के मुताबिक छानबीन के दौरान प्रशांत के यहां काम करने वाले शिवम पर शक हुआ। शनिवार आधी रात के बाद शिवम (25) समेत चार बदमाशों के लकारा पुलिया के पास होने की सूचना पर सीपरी बाजार निरीक्षक जयप्रकाश चौबे की अगुवाई में पुलिस टीम जा पहुंची। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली निरीक्षक जेपी चौबे के बुलेट प्रूफ जैकेट में भी लगी। जवाबी कार्रवाई के दौरान शिवम समेत सुरेंद्र कुशवाहा (25), निवाड़ी के कुमहर्रा गांव निवासी आकाश कुशवाहा (22) और दतिया के भांडेर रोड अटल बिहार कॉलोनी निवासी प्रदुम्म कुशवाहा (22) पांव में गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों के पास से 4 तमंचा समेत कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन



वारदात के लिए एक ही कारतूस लेकर पहुंचे थे बदमाश
अढ़ात कारोबारी प्रशांत गुप्ता को लूटने के इरादे से पहुंचे बदमाशों के पास एक ही कारतूस था। घायल बदमाशों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि रोकने पर जब प्रशांत नहीं रूका, तब एक गोली चलाई लेकिन, वह उसके पीठ में लगी। दूसरा कारतूस न होने की वजह से वह लोग वहां से भाग निकले। लूटकांड के मास्टर माइंड शिवम ने पुलिस को बताया कि सुरेंद्र कुशवाहा पर कई लाख रुपये का कर्ज था। इसे चुकाने के लिए उसे पैसों की जरूरत थी। पल्लेदारी के दौरान ही सुरेंद्र से उसकी दोस्ती हो गई थी। सुरेंद्र की बात सुन प्रशांत को लूटने की योजना बनाई। लूट की रकम चारों में बंटने की बात तय हुई। सुरेंद्र ने वारदात के लिए अपने साले अशोक और प्रदुम्म को भी शामिल कर लिया। वारदात के दिन 12 अगस्त को शिवम काम पर नहीं आया। शाम को रेकी के लिए वह भोजला मंडी पहुंचा। प्रशांत के मंंडी से निकलते ही उसने सुरेंद्र को फोन करके अलर्ट कर दिया। सुरेंद्र, अशोक और प्रदुम्म बूढ़ा रोड से ही उसके पीछे लग गए। राधिका अर्चिड के पास सुनसान जगह देखकर प्रशांत को रोकने की कोशिश की लेकिन, उसके न रुकने पर गोली चला दी। वारदात के बाद तीनों भागकर सीधे दतिया पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



काम पर न पहुंचने पर पुलिस को हुआ शक
छानबीन के दौरान पुलिस ने सबसे पहले आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन, वहां काफी अंधेरा होने की वजह से पुलिस को बहुत सटीक सुराग नहीं मिला। पुलिस ने जब प्रशांत के यहां काम वाले कर्मचारियों को बुलाया तब शिवम पुलिस के सामने नहीं आया। दूसरे पल्लेदार भी उसके बारे में कुछ नहीं बता सके। पुलिस को उसके बाद ही उस पर शक हो गया। दतिया के सिरसा गांव में पहुंचकर तलाशने पर भी शिवम का पता नहीं लगा। शिवम के मोबाइल फोन की सीडीआर खंगालने पर पुलिस के अहम सुराग मिल गए। सर्विलांस की बदौलत ही पुलिस को उसकी लोकेशन मिली।


कारोबारी की हालत मेें सुधार
गोली लगने के चार दिन बाद कारोबारी प्रशांत की हालत में अब सुधार हो रहा है। प्रशांत ने साहस दिखाते हुए गोली लगने के बाद भी खुद ही करीब एक किलोमीटर तक गाड़ी चलाकर गए थे। उसके बाद परिजन वहां पहुंचे थे।

मामले की जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह...

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed