{"_id":"6341c7d233be2b31526bd9c9","slug":"jhansi-former-prime-minister-deve-gowda-s-hindi-teacher-brijmohan-mishra-passed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi : पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा के हिंदी शिक्षक रहे बृजमोहन मिश्रा का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi : पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा के हिंदी शिक्षक रहे बृजमोहन मिश्रा का निधन
Sun, 09 Oct 2022 12:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
बृजमोहन मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा को हिंदी भाषा का अध्ययन कराने वाले सदर बाजार निवासी बृजमोहन मिश्रा का शनिवार को 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। श्याम चोपड़ा मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। स्व. बृजमोहन मिश्रा लंबे समय तक विधि व्यवसाय से जुड़े रहे। इसके अलावा कैंट बोर्ड, रेलवे की विभिन्न समितियों व श्रमिक संगठनों से उनका जुड़ाव रहा।
विज्ञापन
स्व. बृजमोहन मिश्रा को 1996 में देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा को हिंदी भाषा का अध्ययन कराने का अवसर हासिल हुआ था। इसके अलावा 15 अगस्त 1996 को देवगौड़ा ने लाल किले की प्राचीर से जो भाषण दिया था उसका लेखन बृजमोहन मिश्रा ने ही किया था। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शोक जताया। जनप्रतिनिधियों ने उनके घर पहुंचकर दिवंगत के परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन