फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Former MP Chandrapal Yadav met SSP, demanded fair investigation in BU case.

Jhansi: सपा नेता पूर्व सांसद चंद्रपाल यादव ने एसएसपी से की मुलाकात, बीयू मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

Sat, 11 Oct 2025 02:11 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 11 Oct 2025 02:11 PM IST
सार

पूर्व राज्यसभा सांसद चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि यह राजनीतिक षड्यंत्र है। लोग मुलायम सिंह और अखिलेश की लोकप्रियता को झेल नहीं पा रहे हैं और इस तरह के कार्यक्रम में अराजकता फैलाकर डिस्टर्ब करना चाहता है, इसीलिए यह हुआ।

विज्ञापन
Jhansi: Former MP Chandrapal Yadav met SSP, demanded fair investigation in BU case.
एसएसपी ऑफिस के बाहर समर्थकों के साथ पूर्व राज्यसभा सांसद चंद्रपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में हुए बवाल के बाद पुलिस कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व राज्यसभा सांसद चंद्रपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी से मुलाकात की और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन



पूर्व राज्यसभा सांसद चंद्रपाल यादव की अगुवाई में पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को पूरी घटना के बारे में बताया। सपा नेताओं का कहना था कि वह विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शांतिपूर्ण तरीके से वापस लौट रहे थे। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यकर्ताओं को घेर कर उनके साथ मारपीट की। वरिष्ठ नेताओं को धमकाने के साथ ही उन पर जूता फेंका। इसके बावजूद पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन


पूर्व राज्यसभा सांसद चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि उन्हें एसएसपी ने भरोसा दिलाया है कि निष्पक्ष जांच होगी। उन्होंने कहा यह राजनीतिक षड्यंत्र है। लोग मुलायम सिंह जी और अखिलेश की लोकप्रियता को झेल नहीं पा रहे हैं और इस तरह के कार्यक्रम में अराजकता फैलाकर डिस्टर्ब करना चाहता है, इसीलिए यह हुआ। उन्होंने छात्रों से अपील की है किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। पढ़ाई लिखाई अच्छे से करो यह काम आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed