{"_id":"693b6354f01cc46cc40d8a88","slug":"jhansi-former-mla-deepnarayan-s-property-worth-more-than-rs-20-crore-will-be-confiscated-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पूर्व विधायक दीपनारायण की 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति होगी कुर्क, डीएम की अदालत ने दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पूर्व विधायक दीपनारायण की 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति होगी कुर्क, डीएम की अदालत ने दिया आदेश
Fri, 12 Dec 2025 06:06 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 12 Dec 2025 06:06 AM IST
सार
सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव के खिलाफ न्यायालय जिलाधिकारी के आदेश पर करीब सवा 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस ने दीपनारायण के निवास मून सिटी पर पहुंचकर नोटिस चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन
दीपनारायण के घर के बाहर नोटिस चस्पा करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव के खिलाफ न्यायालय जिलाधिकारी के आदेश पर करीब सवा 20 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के आदेश पर बृहस्पतिवार को एसपी सिटी के निर्देशन में सीओ सिटी व नवाबाद थाना प्रभारी की टीम ने मून सिटी पहुंचकर कुर्की नोटिस चस्पा किया। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक के निवास पर दो गवाहों के समक्ष कुर्की नोटिस चस्पा किया गया है।
मोंठ कोतवाली में पिछले दिनों दर्ज हुए मारपीट व डकैती प्रकरण में लापता चल रहे पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव पर विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक मामलों में न्यायालय जिलाधिकारी ने गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम में उनकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया है। न्यायालय ने दीपनारायण यादव पुत्र बलभद्र निवासी गांव बूढ़ावली थाना मोंठ के विरुद्ध अवैध एवं अनियमित ढंग से अर्जित की गई 20 करोड़ 26 लाख 52 हजार रुपये की चल/अचल संपत्ति को जब्त करने के आदेश जारी किए हैं।
एसएसपी के आदेश पर सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम व थाना प्रभारी नवाबाद जेपी पाल ने फोर्स के साथ आदेश की तामील कराने के लिए वांछित अभियुक्त की अनुपस्थिति में मून सिटी अपार्टमेंट, 11वीं मंजिल पर गवाहों की मौजूदगी में आदेश की प्रति चस्पा कर दी है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन