{"_id":"6924fa977882cbb1d1041e75","slug":"jhansi-former-mla-deepnarayan-s-cashier-arrested-with-rs-35-lakh-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: 35 लाख रुपये के साथ पूर्व विधायक दीपनारायण का कैशियर गिरफ्तार, डकैती मामले में नाम आया था सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: 35 लाख रुपये के साथ पूर्व विधायक दीपनारायण का कैशियर गिरफ्तार, डकैती मामले में नाम आया था सामने
Tue, 25 Nov 2025 06:08 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 25 Nov 2025 06:08 AM IST
सार
पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कैशियर अशोक गोस्वामी को 35 लाख रुपये नकदी के साथ सोमवार को झांसी-कानपुर हाइवे पर कुम्हरार गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में कैश के साथ आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कैशियर अशोक गोस्वामी को 35 लाख रुपये नकदी के साथ सोमवार को झांसी-कानपुर हाइवे पर कुम्हरार गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूर्व विधायक के खिलाफ डकैती, लूट एवं रंगदारी मांगने के आरोप में दर्ज मामले में छानबीन के दौरान कैशियर का नाम सामने आया था। पुलिस उसको भी तलाशने मेें जुटी थी। कई घंटे पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय के सामने पेश किया। उसकी कार को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।
क्षेत्राधिकारी मोंठ अजय कुमार श्रोत्रिय ने बताया 20 नवंबर को पूर्व विधायक दीपनारायण यादव के खिलाफ भुजौंद निवासी प्रेम सिंह पालीवाल ने मोंठ थाने में डकैती, लूट समेत बीस लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की छानबीन के दौरान सीपरी बाजार के नंदनपुरा मोहल्ला निवासी अशोक गोस्वामी का नाम भी सामने आया था। पुलिस आरोपियों को तलाशने में जुटी थी। सोमवार को अशोक के एक कार से झांसी-कानपुर हाइवे से होते हुए जाने की सूचना मिलने पर मोंठ पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उसे कुम्हरार गांव के पास घेरकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 35 लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस ने उसकी कार को भी सीज कर दिया। गिरफ्तारी टीम में कोतवाल अखिलेश द्विवेदी, अजय कुमार, राजेंद्र कुमार, रजनीकांत समत अन्य शामिल रहे। सीओ के मुताबिक अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
कैशियर अशोक गोस्वामी को 35 लाख रुपये नकदी के साथ पुलिस ने पकड़ा...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन