फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi former congress leader arvind vashisht joined samajwadi party

झांसी में कांग्रेस को झटका, पूर्व महानगर अध्यक्ष सपा में शामिल

Mon, 14 Feb 2022 03:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 14 Feb 2022 03:20 PM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। टिकट न मिलने के चलते वह पार्टी से नाराज थे।

विज्ञापन
jhansi former congress leader arvind vashisht joined samajwadi party
पूर्व कांग्रेस नेता अरविंद वशिष्ट ने सपा का दामन थामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में विधनासभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। इसी बीच झांसी में कांग्रेस को झटका लगा है। पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष अरविंद विशष्ठ ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। गुरसरांय में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की जनसभा के दौरान उन्होंने पार्टी जॉइन की। 

विज्ञापन


सदर सीट से टिकट न मिलने से नाराज होकर उन्होंने दो सप्ताह पहले पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद से ही क्यास लगाए जा रहे थे कि वह सपा में शामिल हो सकते हैं, जिस पर आज मुहर लग गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस पर उपेक्षा और धोखा देने का आरोप लगाया। अरविंद ने कहा कि 30 सालों से कांग्रेस से जुडे़ हुए थे। पिता भी कांग्रेस में ही थे। पार्टी लगातार उनकी उपेक्षा कर रही थी। चाहें मेयर का चुनाव हो या फिर विधानसभा का, हर बार टिकट काटकर उनके साथ धोखा किया। उन्होंने कहा कि जनता का उन्हें खूब समर्थन मिल रहा था। झांसी की जनता चाहती थी कि मुझे टिकट मिले। अरविंद विशष्ठ का सपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed