फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Forest officer's bride adamant on marrying her constable lover

Jhansi: दरोगा के साथ तिलक रस्में होने के बाद घर से भागी युवती, सिपाही प्रेमी से रचाई शादी, पिता की हालत बिगड़ी

Wed, 10 Dec 2025 11:18 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 10 Dec 2025 11:18 PM IST
सार

युवती का सिपाही के साथ काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी बीच परिजनों ने उसकी शादी वन दरोगा से तय कर दी। चार दिसंबर को तिलक की रस्म भी हो गई। लेकिन अगले दिन युवती अपने प्रेमी सिपाही के साथ प्रयागराज पहुंच कर शादी कर ली।

विज्ञापन
Jhansi: Forest officer's bride adamant on marrying her constable lover
सिपाही प्रेमी से शादी करने पर अड़ी वन दरोगा की दुल्हन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बबीना निवासी युवती वन दरोगा से शादी न कर पीएसी में तैनात सिपाही प्रेमी से प्रयागराज जाकर विवाह कर लिया है। परिजनों के राजी न होने पर दोनों घर से भाग गए थे। युवती के परिजनों को यह बात नागवार गुजरी। उन्होंने सिपाही के खिलाफ बबीना थाने में तहरीर दी। बुधवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। सिपाही के साथ थाने पहुंची युवती ने पुलिस के सामने भी परिजनों के साथ जाने से इंकार कर दिया। युवती की बात सुनकर पिता की हालत बिगड़ गई। वह थाना परिसर में अचेत होकर गिर पड़े। पुलिस ने उनको मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, घंटों पंचायत के बावजूद युवती अपने रवैये पर अड़ी रही। आखिरकार पुलिस ने युवती को सिपाही के साथ जाने दिया।
विज्ञापन


युवती और सिपाही ने प्रयागराज में की शादी
बबीना के मुरारी गांव का गोलू भार्गव कानपुर के 37वीं पीएसी वाहिनी में सिपाही है। एक सजातीय युवती से उसके कई साल से प्रेम संबंध हैं लेकिन युवती के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं है। उन लोगों ने युवती का विवाह वन विभाग में तैनात दरोगा से तय कर दिया। चार दिसंबर को तिलक की रस्म भी हो गई। इसके बाद युवती सहेली से मिलने के बहाने घर से निकली और सिपाही प्रेमी के साथ चली गई। पांच दिसंबर को दोनों ने प्रयागराज पहुंचकर मंदिर में शादी रचा ली। सिपाही गोलू ने हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल कर दी। उधर, युवती के परिजनों ने सिपाही पर पुत्री की हत्या करने के लिए अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन


बेटी को सिपाही के साथ जाते देख पिता की हालत बिगड़ी
आठ दिसंबर को बबीना थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय को वीडियो कॉल कर सिपाही ने युवती को सुरक्षित बताया। दोनों पक्षों को पुलिस ने थाने बुलाया। बुधवार दोपहर में सिपाही गोलू युवती के साथ बबीना थाने पहुंचा। यहां दोनों ने खुद को बालिग बताते हुए शादी कर लेने की बात बताई। युवती के परिजन भी थाने पहुंचे। वे उसे अपने साथ ले जाना चाहते थे। उसे समझाने की कोशिश की लेकिन युवती सिपाही प्रेमी के साथ रहने पर अड़ गई। युवती का रवैया देख पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनके बेटे ने जहर निगलने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया, हालांकि अस्पताल ले जाने पर उनके जहर निगलने की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बोली- युवती बालिग
थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय का कहना है कि युवती के पिता को बीपी की समस्या थी। इस वजह से उनकी तबीयत खराब हुई। अब उनकी तबीयत ठीक है। युवती के बालिग होने से उसे सिपाही के साथ जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed