{"_id":"69aa6d906167be5b3c0248c0","slug":"jhansi-for-the-first-time-a-cricket-match-will-be-played-between-women-s-teams-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पहली बार महिला टीम के बीच होगा क्रिकेट मैच, झांसी डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन की तरफ से की गई पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पहली बार महिला टीम के बीच होगा क्रिकेट मैच, झांसी डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन की तरफ से की गई पहल
Fri, 06 Mar 2026 11:30 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:30 AM IST
सार
पहली बार 25 महिला खिलाड़ियों के पंजीकरण कराने के बाद दो टीमें बनाई गई हैं। अब इनके बीच आज शुक्रवार को मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : symbolic
विस्तार
महिला क्रिकेटरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जेडीसीए (झांसी डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन) की तरफ से नई महिला टीमें बनाई गई हैं। पहली बार 25 महिला खिलाड़ियों के पंजीकरण कराने के बाद दो टीमें बनाई गई हैं। अब इनके बीच आज शुक्रवार को मैच खेला जाएगा।
भारतीय महिला विश्वकप जीतने के बाद से महिलाओं में भी क्रिकेट के प्रति रुचि बढ़ी है। जेडीसीए सचिव अजय मिश्रा ने महिला टीम बनाने के लिए आवेदन मांगे। 25 महिला खिलाड़ियों ने आवेदन किए। इसके बाद जेडीसीए रेड और ब्लू टीम बनाई गई। रानी लक्ष्मीबाई महिला क्रिकेट कप आज शुक्रवार को डीएसए क्रिकेट मैदान पर होगा। सचिव अजय मिश्रा ने बताया कि पहले मात्र चार-पांच महिला क्रिकेटरों के सामने आने के कारण टीम का गठन नहीं हो पाता था लेकिन महिला विश्वकप जीतने के बाद काफी संख्या में महिलाओं ने क्रिकेट खेलने में रुचि दिखाई और दो टीमों का गठन किया जा सका। महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के मैचों में मौका देकर उन्हें और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।