फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Five people, including the former SP district president

Jhansi: महिला डॉक्टर की जमीन कब्जाने में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत पांच नामजद, छानबीन में जुटी पुलिस

Tue, 12 May 2026 08:06 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 12 May 2026 08:06 PM IST
सार

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप समेत पांच पर गिरोह बनाकर जमीन कब्जाने एवं रंगदारी मांगने के आरोप में दिल्ली निवासी महिला चिकित्सक डा. स्मिता पांडेय ने सीपरी बाजार थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Jhansi: Five people, including the former SP district president
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप पर केस दर्ज। - फोटो : फेसबुक

विस्तार

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप समेत पांच पर गिरोह बनाकर जमीन कब्जाने एवं रंगदारी मांगने के आरोप में दिल्ली निवासी महिला चिकित्सक डा. स्मिता पांडेय ने सीपरी बाजार थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन पर रंगदारी मांगने, धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी एवं निर्माण सामग्री चोरी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


दिल्ली के डीडीए फ्लैट्स निवासी डा. स्मिता ने पुलिस को बताया कि कलावती देवी उर्फ कुसुम ने वर्ष 2015 में उनको नयागांव में दो प्लाट की रजिस्ट्री की थी। उनके निर्माण कार्य आरंभ कराने पर महेश कश्यप और रमेश रायकवार अपने साथियों के साथ जा पहुंचे। आरोपियों ने जमीन पर कोर्ट से स्टे होने की बात कहते हुए निर्माण कार्य जबरन बंद करा दिया। उनकी लाखों रुपयों की निर्माण सामग्री आरोपी उठा ले गए। अफसरों से शिकायत करने की कोशिश करने पर आरोपी रमेश ने जान से मारने को धमकाया। महेश कश्यप ने तमंचा दिखाते हुए प्लाट पर दोबारा आने पर जान से मार देने की धमकी दी। रमेश सीपरी बाजार थाने में हिस्ट्रीशीटर है। कलावती के पुत्र अर्जुन चक्रवर्ती ने 3 लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
डा. स्मिता ने आरोप लगाया कि महेश कश्यप ने कलावती, रमेश रायकवार, अर्जुन चक्रवर्ती एवं प्रह्लाद चक्रवर्ती के साथ गिरोह बना रखा है। गिरोह के लोग जमीन पर कब्जे करने के साथ अवैध उगाही कर रहे हैं वही, सीपरी बाजार थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे के मुताबिक तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस के बारे में जानकारी देते सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed