फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Five laborers suffered electric shocks; one died

Jhansi: करंट की चपेट में आने से पांच मजदूर झुलसे, एक की मौत, हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से हुआ हादसा

Fri, 24 Jul 2026 09:44 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 24 Jul 2026 09:44 PM IST
सार

डिफेंस कॉरिडोर में बन रहे गेट की पुताई के लिए मजदूर लोहे की सीढ़ी लेकर जा रहे थे इसी दौरान वह लोग हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गए और दुर्घटना हो गई।
 

विज्ञापन
Jhansi: Five laborers suffered electric shocks; one died
करंट लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एरच के डिफेंस कॉरिडोर में पुताई के लिए ट्रॉली में रखकर लोहे की सीढ़ी ले जाई जा रही थी। इसी दरम्यान सीढ़ी ऊपर से गुजरे बिजली के तारों के संपर्क में आ गई, जिससे उसे ले जा रहे पांच मजदूर झुलस गए। इनमें से एक की मौत हो गई।
विज्ञापन


उल्दन थाना इलाके के दरबटयाऊ निवासी संजय (32), कल्लू यादव (25), किशन कांत (19), मलखान (25) और अन्नू (19) शुक्रवार को डिफेंस कॉरिडोर में बन रहे गेट की पुताई के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर लोहे की सीढ़ी ले जा रहे थे। सीढ़ी की ऊंचाई काफी थी और वह ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों के संपर्क में आ गई, जिससे पांचों मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। आनन-फानन में विद्युत लाइन को बंद कराकर सभी झुलसे हुए मजदूरों को स्थानीय अस्पताल में लाया गया। यहां से सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची एरच थाने की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान झुलसे हुए मजदूर संजय पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम दरबटयाऊ की मौत हो गई। बाकी का इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि डिफेंस कॉरिडोर में पुताई का ठेका मृतक के मामा बृजेंद्र कुमार के पास है। उसी की देखरेख में सभी मजदूर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed