फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: FIR against former SP MLC Shyam Sundar former minister Ratanlal for violation of code of conduct

झांसी: आचार संहिता उल्लंघन में सपा के पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर, पूर्व मंत्री रतनलाल के खिलाफ एफआईआर

Fri, 14 Jan 2022 10:10 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 14 Jan 2022 10:10 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक पूर्व एमएलसी के पारीछा में स्टेशन रोड के पास स्थित फार्म हाउस से समाजवाद पार्टी का झंडा नहीं उतारा गया। फार्म हाउस के पास की कई दीवारों पर वाल राइटिंग भी कराई गई है। पारीछा चौकी इंचार्ज रमाशंकर तिवारी की तहरीर पर पूर्व एमएलसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Jhansi: FIR against former SP MLC Shyam Sundar former minister Ratanlal for violation of code of conduct
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

आचार संहिता उल्लंघन मामले में पुलिस ने सपा के पूर्व एमएलसी समेत एक पूर्व मंत्री के पुत्र एवं एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव के खिलाफ विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज की गई है। बड़ागांव थाने में सपा के पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पूर्व एमएलसी का पारीछा में स्टेशन रोड के पास फार्म हाउस है। आचार संहिता लगने के बावजूद यहां से समाजवाद पार्टी का झंडा नहीं उतारा गया। फार्म हाउस के पास की कई दीवारों पर वाल राइटिंग भी कराई गई है। पारीछा चौकी इंचार्ज रमाशंकर तिवारी की तहरीर पर पूर्व एमएलसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अलावा सकरार थाने में पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार के पुत्र रोहित रतन के खिलाफ भी आचार संहिता उल्लंघन मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन

एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव नावेद खान पर भी रिपोर्ट दर्ज

उपनिरीक्षक शत्रुधन सिंह की तहरीर के मुताबिक रोहित रतन ने खुद को बसपा का संभावित प्रत्याशी बताते हुए दीवारों पर वाल राइटिंग कराकर प्रचार-प्रसार किया। उनके ऊपर धारा 144 तोड़ने का भी आरोप है। इसी कोतवाली में एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव नावेद खान पर बिना अनुमति के राष्ट्रीय महत्व के तौर पर संरक्षित किले की दीवार पर राजनीतिक नारा लिखने के आरोप में रिपोर्ट  दर्ज की गई। इसके अलावा आशीष दनदौतिया पुत्र मनोज, आकाश यादव, दयाराम कुशवाहा के खिलाफ भी आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी शिवहरी मीना का कहना है कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed