{"_id":"6a2bbed78aa6138b9e09ff7a","slug":"jhansi-farmer-s-body-found-hanging-from-a-tree-under-suspicious-circumstances-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: संदिग्धावस्था में पेड़ से लटका मिला किसान का शव, पड़ताल में जुटी पुलिस, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: संदिग्धावस्था में पेड़ से लटका मिला किसान का शव, पड़ताल में जुटी पुलिस, परिवार में मचा कोहराम
Fri, 12 Jun 2026 01:40 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:40 PM IST
सार
ग्राम अछरू का खिरक फुटेरा में एक किसान का शव संदिग्धावस्था में पेड़ के सहारे फंदे से लटका मिला। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पेड़ के सहारे फंदे से लटका मिला किसान का शव।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बृहस्पतिवार को बरुआसागर थाना इलाके के ग्राम अछरू का खिरक फुटेरा में एक किसान का शव संदिग्धावस्था में पेड़ के सहारे फंदे से लटका मिला। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
ग्राम अछरू का खिरक फुटेरा निवासी भगवानदास कुशवाहा उर्फ भज्जू (47) खेती और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार वह 10 जून की दोपहर घर से निकले थे, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने सोचा कि वह अपने खेत पर ही रुक गए होंगे, इसलिए उनकी तलाश नहीं की गई। बृहस्पतिवार शाम चार बजे गांव की कुछ महिलाओं ने श्मशान घाट के पीछे स्थित खेत में भगवानदास का शव पेड़ के सहारे फंदे से लटका देखा। जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से भगवानदास को पेड़ से नीचे उतारा गया और मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक अपने पीछे पत्नी सरोज कुशवाहा व दो पुत्र रोहित व मोहित एवं पुत्री भावना को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बरुआसागर थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।