{"_id":"690c68006038455a71045740","slug":"jhansi-farmer-drowns-while-crossing-a-pond-to-reach-his-farm-body-retrieved-by-divers-three-hours-later-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: तालाब से होकर खेत पर जा रहे किसान की डूबकर मौत, तीन घंटे बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: तालाब से होकर खेत पर जा रहे किसान की डूबकर मौत, तीन घंटे बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव
Thu, 06 Nov 2025 02:50 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 06 Nov 2025 02:50 PM IST
सार
बलवान की लगभग एक तिहाई खेती की भूमि तालाब के उस पार है। जिसकी देखरेख करने के लिए तालाब को पारकर जाना पड़ता है या फिर निमोनी तिगैला से लगभग 15 किलोमीटर दूरी तय करना पड़ता है।
विज्ञापन
मृतक किसान बलवान सिंह
- फोटो : संवाद
विस्तार
थाना मऊरानीपुर कोतवाली इलाके में तालाब में डूब कर एक किसान की मौत हो गई है। खेत पर जाने के लिए तालाब के रास्ते से वह तैरकर जा रहा था इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। मौके पर पहुंचे प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से तीन घंटे बाद तालाब से उसका शव बाहर निकाला है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार की सुबह ग्राम स्यावनी खुर्द निवासी 35 वर्षीय बलवान सिंह गांव के दो लोगों के साथ खेत पर जाने के लिए घर से निकला था। खेत पर पहुंचने के लिए तालाब पार करना पड़ता है। बलवान ने कपड़े उतार कर तालाब में छलांग लगा दी। जैसे ही वह गहराई में पहुंचा तो डूबने लगा। मौके पर मौजूद साथियों ने इसकी जानकारी गांव में दी। जानकारी मिलने ही ग्राम प्रधान सुधीर यादव समेत उपजिलाधिकारी श्वेता साहू, नायबतहसीलदार अमित कुमार, कोतवाल मनोज कुमार सोलंकी मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तालाब में खोजबीन शुरू कराई।
विज्ञापन
बताया गया कि बलवान की लगभग एक तिहाई खेती की भूमि तालाब के उस पार है। जिसकी देखरेख करने के लिए तालाब को पारकर जाना पड़ता है या फिर निमोनी तिगैला से लगभग 15 किलोमीटर दूरी तय करना पड़ता है। परिवार में उसकी पत्नी जो कि विकलांग है, 14 वर्षीय पुत्र विशाल है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
