{"_id":"69364d323ab0965da000e414","slug":"jhansi-farmer-dies-on-the-spot-after-being-hit-by-an-overturned-tractor-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: ट्रैक्टर पलटने से चपेट में आए किसान की मौके पर ही मौत, घर जाते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: ट्रैक्टर पलटने से चपेट में आए किसान की मौके पर ही मौत, घर जाते समय हुआ हादसा
Mon, 08 Dec 2025 09:31 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 08 Dec 2025 09:31 AM IST
सार
स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से चपेट में आए दिनेश को ट्रैक्टर से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ट्रैक्टर को हटाने के लिए क्रेन को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
क्रेन मशीन ट्रैक्टर को हटाती हुई
- फोटो : संवाद
विस्तार
मोंठ क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। किसान ट्रैक्टर लेकर जा रहा था रास्ते में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया और किसान उसकी चपेट आकर बुरी तरह दब गया।
ग्रामीणों के मुताबिक 24 वर्षीय किसान दिनेश कुमार ट्रैक्टर लेकर मोंठ से गांव जा रहा था। आमखेरा रोड पर अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि किसान ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना तत्काल एंबुलेंस को दी। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे किसान को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद किसान के परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल राजेश पाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच गई थी। शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है।