{"_id":"69e8630cd670b98a8e086046","slug":"jhansi-examination-for-admission-in-abhyudaya-coaching-will-be-held-next-month-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: अभ्युदय कोचिंग में प्रवेश के लिए परीक्षा अगले माह, आज से भरे जाएंगे आवेदन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: अभ्युदय कोचिंग में प्रवेश के लिए परीक्षा अगले माह, आज से भरे जाएंगे आवेदन पत्र
Wed, 22 Apr 2026 11:26 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:26 AM IST
सार
आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया 15 मई तक चलेगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 18 से 19 मई को प्रवेश पत्र वितरित किए जाएंगे। 22 और 23 मई को प्रवेश परीक्षा होगी। इसका परिणाम एक जून को आएगा।
विज्ञापन
निशुल्क कोचिंग (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुंदेलखंड कॉलेज में चलने वाली निशुल्क कोचिंग में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों की परीक्षा अगले माह होगी। आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया आज बुधवार से शुरू होगी जो 15 मई तक चलेगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव ने बताया कि सिविल सेवा की तैयारी के लिए पात्रता स्नातक या स्नातक अंतिम वर्ष रखी गई है। जेईई के लिए विज्ञान विषय इंटर में अध्ययनरत या उत्तीर्ण होना चाहिए। एसएससी, सीजीएल रेलवे आदि परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्नातक होना जरूरी है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 18 से 19 मई को प्रवेश पत्र वितरित किए जाएंगे। 22 और 23 मई को प्रवेश परीक्षा होगी। इसका परिणाम एक जून को आएगा। संभवत: जुलाई में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। कोचिंग क्लासेज के लिए शाम 3 से 6 बजे तक का वक्त रखा गया है। इस कोचिंग से तैयारी करने वाली एक अभ्यर्थी ने हाल में जारी यूपीएससी परीक्षा परिणाम में सफलता हासिल की थी।