{"_id":"68e14b39753c11fcdd02b22f","slug":"jhansi-even-after-four-days-the-stunt-accused-is-still-out-of-the-reach-of-rpf-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: चार दिन बाद भी आरपीएफ की पकड़ से दूर है स्टंट का आरोपी, कंधे पर बाइक रख क्रासिंग पार करने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: चार दिन बाद भी आरपीएफ की पकड़ से दूर है स्टंट का आरोपी, कंधे पर बाइक रख क्रासिंग पार करने का मामला
Sat, 04 Oct 2025 09:59 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 04 Oct 2025 09:59 PM IST
सार
युवक ने बंद रेल फाटक के दौरान बाइक कंधे पर रख क्रासिंग पार की थी यहीं नहीं युवक ने इस घटना की रील बनाकर वायरल कर दी थी। जिसके बाद आरपीएफ हरकत में आया और मामला दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन
विस्तार
बंद रेलवे क्रासिंग को पार करने के लिए कंधे पर बाइक उठाकर रेल लाइन पार कर रहे आरोपी चार दिन बाद भी आरपीएफ की पकड़ से दूर है। स्टंट कर रहे युवक का वीडियो वायरल होने के बाद आरपीएफ ने रेलवे एक्ट की धारा में मामला कर लिया था।
आरपीएफ प्रभारी उरई अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। मोंठ थाना क्षेत्र के टोड़ी गांव के मोंठ-समथर पर पड़ने वाली रेलवे क्रासिंग पर पिछले दिनों ट्रेन निकलने के कारण गेटमैन ने क्रासिंग बंदकर दी। इसी बीच समथर के कडूरा गांव निवासी प्रदीप बंंद रेलवे क्रासिंग देखकर रुका और गेट खुलने का इंतजार किए बिना कि बाइक को कंधे पर उठाकर रेलवे क्रासिंग पार करने लगा। युवक ने खुद का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर वायरल कर दिया।
सहायक सुरक्षा आयुक्त के एन तिवारी ने बताया कि मामला मोंठ सेक्शन में हुआ है। उरई आरपीएफ ने नामजद मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।