फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Elderly people start getting booster dose, all the problems are coming

झांसी: बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगनी शुरू, आ रहीं तमाम दिक्कतें

Mon, 10 Jan 2022 03:06 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 10 Jan 2022 03:06 PM IST
सार

जो लोग रजिस्ट्रेशन कराकर बूस्टर डोज लगवाने आए हैं, उनसे कहा जा रहा है कि मोबाइल पर तीसरी डोज का मैसेज आने पर ही वैक्सीन लगाने की बात कही जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ऑनस्पॉट पंजीकरण कर रहे हैं तो वेबसाइट पर इसका विकल्प ही नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन
Jhansi: Elderly people start getting booster dose, all the problems are coming
कोरोना वैक्सीन - फोटो : ANI-फाइल फोटो

विस्तार

झांसी में सोमवार से बुजुर्गो और फ्रंटलाइन वर्करों को बूस्टर डोज लगनी शुरू हो गई। लेकिन पहले दिन तमाम समस्याओं का सामना भी करना पड़ा। बूस्टर डोज लगवाने अस्पताल पहुंच कई बुजुर्ग बैरंग लौट गए।

विज्ञापन


वैक्सीन लगवाने गए एक बुजुर्ग ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर वैक्सीन लगवाने के लिए मैसेज आ गया था। वे डोज लगवाने अस्पताल गए लेकिन अस्पताल में यह बोल दिया गया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाइए।
विज्ञापन


वहीं, जो लोग रजिस्ट्रेशन कराकर बूस्टर डोज लगवाने आए हैं, उनसे कहा जा रहा है कि मोबाइल पर तीसरी डोज का मैसेज आने पर ही वैक्सीन लगाने की बात कही जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ऑनस्पॉट पंजीकरण कर रहे हैं तो वेबसाइट पर इसका विकल्प ही नहीं दिख रहा है। ऐसे में पहले दिन तमाम तरह की समस्याओं से बुजुर्गों को जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed