फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Dr Tanuj Mishra received Jawaharlal Nehru Award

Jhansi: डॉ. तनुज मिश्रा को मिला जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार, कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने प्रदान किया सम्मान

Tue, 19 Jul 2022 06:17 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 19 Jul 2022 06:17 PM IST
सार

मुख्य आयोजन पुरस्कार वितरण समारोह - 2022 रहा। यह पुरस्कार ऐसे लोगों को दिया जाता है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में विशेष अति उल्लेखनीय कार्य किया हो। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद पूरे भारत देश से प्रतिवर्ष पुरस्कार के लिये नामों का चयन करती है।

विज्ञापन
Jhansi Dr Tanuj Mishra received Jawaharlal Nehru Award
पुरस्कार लेते डॉ. तनुज मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) का 94वां स्थापना दिवस एपी सिंदे, सिम्पोजियम हॉल, पूसा नई दिल्ली में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार नरेंद्र सिंह तोमर रहे। रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी के डॉ. तनुज मिश्रा को सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


मुख्य आयोजन पुरस्कार वितरण समारोह - 2022 रहा। यह पुरस्कार ऐसे लोगों को दिया जाता है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में विशेष अति उल्लेखनीय कार्य किया हो। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद पूरे भारत देश से प्रतिवर्ष पुरस्कार के लिये नामों का चयन करती है। इसमें मुख्यतः किसान और वैज्ञानिक होते हैं।
विज्ञापन


इसी श्रृंखला में रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. तनुज मिश्रा को सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनको पुरस्कार के साथ स्वर्ण पदक एवं 50 हजार रुपये का पारितोषिक भी दिया गया। उन्होंने भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली में कम्यूटर विज्ञान विभाग से पी.एच.डी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का उपयोग कर गेहूं एवं धान की उन्नत प्रजाति कैसे चयन करें इस विषय पर शोध तैयार किये है। इसी उपलब्धि के लिये भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने डॉ. तनुज मिश्रा का चयन किया है। डॉ. तनुज के पुरस्कृत होने पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.के. चतुर्वेदी सहित कार्यरत सभी अधिकारियों, शिक्षकों, वैज्ञानिकों ने हर्ष जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed