{"_id":"6a0341aa4434b5b8860a8a3e","slug":"jhansi-dm-becomes-guruji-writes-questions-on-the-board-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: डीएम बने गुरुजी, बोर्ड पर लिखे सवाल, हल करने पर उत्साहवर्धन करते हुए बच्चों को दी चॉकलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: डीएम बने गुरुजी, बोर्ड पर लिखे सवाल, हल करने पर उत्साहवर्धन करते हुए बच्चों को दी चॉकलेट
Tue, 12 May 2026 08:36 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 12 May 2026 08:36 PM IST
सार
डीएम गौरांग राठी ने सीपरी बाजार के कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने बोर्ड पर गणित से संबंधित सवाल लिखे और बच्चों से हल कराए। साथ ही उत्साहवर्धन करते हुए बच्चों को चॉकलेट दी।
विज्ञापन
सीपरी बाजार के कंपोजिट विद्यालय में पहुंचे डीएम।
- फोटो : संवाद
विस्तार
सीपरी बाजार के कंपोजिट विद्यालय का मंगलवार को डीएम गौरांग राठी ने निरीक्षण किया। यहां डीएम गुरुजी की भूमिका में नजर आए। उन्होंने बोर्ड पर सवाल लिखे और हल करने पर बच्चों को चॉकलेट भी दी। हिंदी की पुस्तक भी पढ़वाई।
डीएम ने प्रधानाध्यापक बिल्फीस बेगम से अध्यापकों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली और उपस्थिति पंजिका देखी। सभी स्टाफ उपस्थित मिला। प्रधानाध्यापक ने बताया कि जूनियर के अध्यापक नहीं हैं। सहायक अध्यापक अजय चंदेल प्राथमिक विद्यालय ऋषिकुंज में संबद्ध हैं। डीएम ने बीएसए को कार्रवाई के निर्देश दिए। विद्यालय में पंजीकरण कराने के लिए मां के साथ आई बालिका अंशिका को दुलारते हुए चॉकलेट दी। अधिक से अधिक बच्चों का पंजीकरण कराने के लिए प्रधानाध्यापिका को निर्देशित किया। कक्षा छह, सात और आठ का जायजा लिया। कक्षा छह की छात्रा से उन्होंने विद्यालय की पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। बांटी गईं पुस्तकों को भी देखा।
उत्साहवर्धन करते हुए बच्चों को दी चॉकलेट
कक्षा सात में पढ़ने वाले बच्चों से हिंदी की पुस्तक भी पढ़वाई। छात्रा वाणी शिल्पकार और छात्र उदय द्वारा सही पाठन करने पर उत्साहवर्धन करते हुए चॉकलेट भी दी। जो बच्चे हिंदी के पाठ का पाठन नहीं कर पाए, उनको शिक्षा में रुचि लेकर और अधिक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापिका को निर्देश दिए कि जो बच्चे पढ़ाई में अपेक्षित प्रगति नहीं कर पा रहे हैं, उन पर विशेष ध्यान दें। बोर्ड पर गणित से संबंधित सवाल लिखे और बच्चों से हल कराए। कक्षा छह के नवल, उदय ने सवाल को हल किया तो उनकी प्रशंसा करते हुए चॉकलेट दी। बच्चों को गणित के सवाल हल करना भी सिखाया। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट आयुष सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बच्चों से बातचीत करते डीएम गौरांग राठी...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन